फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: 12 new patient found of black fungus

कोरोना का कहर: यहां तेजी से बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले, दो की मौत, 12 मिले नए मरीज

Wed, 02 Jun 2021 09:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 02 Jun 2021 09:52 AM IST
सार

मेरठ में ब्लैक फंगस का खतरा कम नहीं हो रहा है। जिले में फिर से 12 नए मरीज मिले हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हो गई। पढ़िए कोरोना को लेकर जिले में क्या स्थिति है।

विज्ञापन
Meerut News: 12 new patient found of black fungus
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में ब्लैक फंगस के 12 और नए मरीज मिले और दो की मौत हो गई। एक मौत मेडिकल कॉलेज और दूसरी मौत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में हुई है। अब तक ब्लैक फंगस के 210 मरीज मिल चुके हैं। मंगलवार को सात मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह 72 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। अब जिले में 120 सक्रिय मामले हैं। वहीं 18 की मौत हो चुकी हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि मेडिकल में 91 मरीजों का इलाज चल रहा है। 41 मरीज कोविड पॉजिटिव और 50 निगेटिव हैं। इनमें से 12 मरीज आईसीयू में गंभीर अवस्था में हैं। काला फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के 16 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। कोरोना के मरीजों में ब्लैक फंगस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। दोनों तरह के मरीजों की अलग-अलग कमरे में व्यवस्था है।
विज्ञापन


कोरोना के 40 मरीज मिले, चार की मौत
मेरठ में कोरोना संक्रमण पहले से कम हुआ है। मंगलवार को 8504 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें कोरोना के 40 नए मरीज मिले हैं, जबकि चार की मौत हो गई। अब जिले में 1980 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 471 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 866 होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 65364 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 778 लोगों की मौत दिखा रहा है। मंगलवार को 400 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 54978 की छुट्टी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांवों में भी कोरोना कम होने लगा है। मंगलवार को 2891 लोगों की जांच की गई, जिनमें 13 कोरोना पॉजिटिव निकले। अब देहात में 617 सक्रिय मामले हैं। वहीं 173 को मेडिकल किट बांटी गई।


देहात में कोरोना मरीजों के लिए 85 बेड की व्यवस्था
ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए सीएचसी मवाना 20 बेड, सरधना में 10 बेड, दौराला सीएचसी पर पांच बेड और नवनिर्मित अस्पताल किठौर में 50 बेड की व्यवस्था की गई है। खासकर बच्चों में कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों के मद्देनजर यह व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed