फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 lekh rupees fine to 30 dairy prodector

30 डेयरी संचालकों पर 12 लाख रुपये का जुर्माना

Sun, 08 Dec 2019 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
12 lekh rupees fine to 30 dairy prodector
सरधना। सरधना नगर पालिका ने साफ सफाई व्यवस्था को लेकर डेयरी संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की है। पालिका द्वारा डीएम की संस्तुति के बाद पांच हजार रुपये प्रति माह के अनुसार 30 डेयरी संचालकों पर 40 हजार रुपये प्रति संचालक के हिसाब से जुर्माने की आरसी जारी की है।
विज्ञापन

सरधना नगर में कुछ डेयरी संचालकों की मनमानी के चलते नाली व नाले गोबर से चौक होने गए हैं। पालिका ने कई बार डेयरी संचालकों को ऐसा न करने की चेतावनी भी दी। जिसके कुछ संचालकों ने सहयोग किया। पर ज्यादातर अपने पुराने तरीके पर ही चलते रहे। जिसके चलते नगर पालिका द्वारा यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों के मुताबिक सरधना में छोटी-बड़ी करीब 100 से अधिक डेयरियां हैं।
विज्ञापन

इनके नाम कटी आरसी
फेरू पुत्र नवासी, मीरू पुत्र हमीद, जमील पुत्र अजीज, लक्ष्मण पुत्र गणेशी, आबिद पुत्र मंगता, बिशम्बर पुत्र सुजान, अकबर पुत्र बसीर, गुलफाम पुत्र आशु, हाजी नसीम पुत्र फिक्के, खलील पुत्र छोटा, बिल्लू पुत्र बिशम्बर, पिंटू पुत्र रामकला, अतर सिंह पुत्र सुजान, यामीन पुत्र नत्थू, शरीफ पुत्र रमजानी, जयपाल पुत्र सुजान, ताहिर पुत्र इमामुदीन, ब्रिजेश पुत्र नकली, तेजपाल पुत्र नानक, यूनुस पुत्र छुटवा, इस्लाम पुत्र नसरू, शिवकुमार पुत्र नकली, जाहरिया पुत्र बलजीत, फरमान पुत्र कालू, शाहिद पुत्र अब्दुल गणी, अमर पुत्र मुम्तयाज, रामनाथ पुत्र कलीराम, शोकीन पुत्र जिकरिया तैली, हारुन पुत्र अब्दुल गणी की आरसी जारी कर दी गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक जुर्माने की राशि वसूली करके नगर पालिका परिषद सरधना मेरठ के सेंट्रल बैंक के खाते में जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम की संस्तुति पर लगा जुर्माना
डीएम अनिल ढींगरा की संस्तुति के बाद पालिका ने डेयरी संचालकों से जुर्माने की वसूली के लिये आरसी जारी करने की कार्रवाई की हैं। - अमिता वरुण पालिका ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed