{"_id":"5e10f2498ebc3e87c67eceb0","slug":"11th-class-student-built-pc-game-meerut-news-mrt4621440113","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं के छात्रों ने बनाया कम्प्यूटर गेम, जल्द आएगा अंतरराष्ट्रीय बाजार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं के छात्रों ने बनाया कम्प्यूटर गेम, जल्द आएगा अंतरराष्ट्रीय बाजार में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के युवाओं ने बनाया कम्प्यूटर गेम, जल्द आएगा अंतरराष्ट्रीय बाजार में
मेरठ। शहर के युवा तकनीक के क्षेत्र में हर रोज एक नया कारनामा कर रहे हैं। ऐसा ही एक अद्भत काम 11वीं कक्षा के छात्रों ने किया है। केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस के छात्रों ने मिलकर पीसी गेम साइबर वॉच तैयार किया है। पीसी, लैपटॉप पर खेला जाने वाला यह मनोरंजन गेम बनकर पूरी तैयार है और जल्द अंतराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध होगा।
छीपीटैंक निवासी कार्तिकेय राठी ने अपने मित्र अंश, केशव, प्रदीप, आशीष, रितिक के साथ मिलकर एक साल में पीसी गेम साइबर वॉच तैयार किया है। कार्तिकेय क ो बचपन से ही वीडियो गेम खेलने का शौक है। बकौल कार्तिकेय मेरा मन पढ़ाई में कभी नहीं लगा, हमेशा खेल में लगा। इसलिए मैंने सोचा कि अपने शौक को एक रोजगार की शक्ल दूं और यूट्यूब पर ट्यूटोरियल देखकर ही यह गेम बनाया। गेम पूरे एक साल में बनकर तैयार हुआ। इससे पहले 2018 में हमने बैटल ऑफ बैलम नाम से अपना पहला पीसी गेम बनाया था। जो काफी प्रचलित हुआ युवाओं ने उसे बहुत पसंद किया। उस गेम की सफलता देखकर हमने तुरंत इस दूसरे गेम पर काम शुरू किया। इस गेम को और अपडेट करते हुए बनाया।
बकौल कार्तिकेय मम्मी तो बहुत मना करती थी उनसे छुपते-छुपते मैंने गेम बनाया। पहले गेम की सफलता के बाद मम्मी ने भी इस काम की इजाजत दे दी। चूंकि इंडिया में गेमिंग इंडस्ट्री नहीं हैं, मुझे गेमिंग फील्ड में जाना है, इसलिए मेरा सपना भारत में गेमिंग इंडस्ट्री को विकसित करना है। लोगों को बताना चाहता हूं कि गेमिंग में भी करियर है। कार्तिकेय के पिता पदम सिंह राठी दिल्ली बीएसएफ में नियुक्त हैं। माता बबली हाउसवाइफ हैं। बड़ी बहन एनएएस कॉलेज में बीकॉम कर रही है और कैट की परीक्षा हाल में पास की है।
विज्ञापन
मल्टीप्लेयर गेम है साइबर वॉच
साइबर वॉच एक मल्टीप्लेयर गेम है। यह प्लेयर वर्सेस प्लेयर गेम है। इसे दो टीमें एक साथ खेलेंगी। दोनों टीमों को एक दूसरे की टेरेटरी को कैप्चर करना है। दोनों टीमों के पास दो दो प्वाइंट होंगे। जो टीम जितना देर अपने प्वाइंट होल्ड करके रखेगी वो जीतेगी। एक तरह से टाइमिंग गेम है। 15 मिनट, 20 मिनट और 25 मिनट के विकल्प हैं। इस गेम को तब ही खेल सकेंगे जब आपके कम्प्यूटर, लैपटॉप में इंटरनेट की सुविधा होगी। इसे लैन सर्वर से भी कनेक्ट कर सकेंगे, हमने गेम में ज्वाइंट सर्वर की उपलब्धता दी है। अधिक दूरी से भी खेल सकते हैं। अधिकतम आठ खिलाड़ी ही खेल सकते हैं। ऑडियो ट्रैक हैं और थ्रीडी एनिमेशन हैं। टेरेटरी के लिए पैंथेऑन, क्योटो और सरक्यूलर क्यूए तीन मैप्स डाले हैं। कीबोर्ड और माउस की सहायता से ही खेल सकेंगे। गेम का साइज 36 जीबी है जो 12प्लस आयु के युवाओं के लिए बनाया है। गेम में एसॉल्ट राइफल, एसएमजी, शॉटगन, माइपर आदि वैपन हैं। आगे इसे प्लेस्टेशन और एक्सबॉक्स से भी खेल सक ेंगे। टीम अब इस गेम के तीन और वर्जन लाने की तैयारी में है।