{"_id":"5e5c1e1b8ebc3ef3c26b5c2d","slug":"11th-class-girl-student-kidnapped-at-sardhna-sardana-news-mrt471674018","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के सरधना से कॉलेज पढ़ने गई कक्षा 11 की छात्रा का अपहरण, तीन युवकों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के सरधना से कॉलेज पढ़ने गई कक्षा 11 की छात्रा का अपहरण, तीन युवकों पर आरोप
Mon, 02 Mar 2020 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
सरधना क्षेत्र के एक गांव से नगर में स्कूल पढ़ने गई कक्षा 11 की छात्रा वापस नहीं लौटी। जांच में पता चला की छात्रा का अपहरण हुआ है। परिजनों ने गांव के एक युवक व उसके दो साथियों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छात्रा की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी व्यक्ति की 15 वर्षीय पुत्री नगर के इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक 28 फरवरी की सुबह वह स्कूल पढ़ने के लिए गई थी पर दोपहर तक वापस नहीं लौटी। जिस पर परिजनों ने छात्रा की संभावित स्थानों पर तलाश की, पर कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
छात्रा के पिता ने बताया कि लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि गांव निवासी अजय अपने दो साथियों के साथ पुत्री को कार में अपहरण कर ले गया। पीड़ित ने थाने में आरोपी युवक व उसके दो साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की टीम छात्रा की तलाश में लगी है।
विज्ञापन