फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   करन क्रिकेट एकेडमी चैंपियनशिप में एसएम व एसएस की टीम जीती

करन क्रिकेट एकेडमी चैंपियनशिप में एसएम व एसएस की टीम जीती

Sun, 05 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
 करन क्रिकेट एकेडमी चैंपियनशिप में एसएम  व एसएस की टीम जीती
- करन क्रिकेट एकेडमी चैंपियनशिप पहले दिन हुए उद्घाटन मैच
विज्ञापन

मेरठ। करन क्रिकेट एकेडमी चैंपियनशिप में उद्घाटन मैच में एसएम पिंटू क्रिकेट एकेडमी और एसएस क्रिकेट एकेडमी ने मैचों में जीत दर्ज की। करन पब्लिक स्कूल के मैदान पर करन क्रिकेट एकेडमी चैंपियनशिप शुरू हुई।

शुभारंभ स्कूल की चेयरमैन निर्मल सिंह ने किया। पहला मुकाबला एसएम पिंटू क्रिकेट एकेडमी और अमेरिकन क्रिकेट एकेडमी की बीच खेला गया। बैटिंग करते हुए अमेरिकन की टीम ने 17.5 ओवर में 135 रन का स्कोर बनाया। इसमें आदित्य ने 40 व मुशीर अली ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में मुनीर अली ने 7 व अयान ने दो विकेट लिए। एसएम की टीम ने 18.2 ओवर में 7 विकेट पर 136 रन का स्कोर बनाकर मैच जीत लिया। इसमें मुनीर ने 44 व अयान ने 30 रन बनाए। जबकि निर्भय व राजीम ने दो- दो विकेट झटके। एसएस क्रिकेट एकेडमी व नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की बीच खेला गया। टॉस जीतकर नीलकंठ की टीम ने गेंदबाजी की। एसएस क्रिकेट एकेडमी ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए। रोहन ने 45 व शिवा ने 32 रन बनाए। अभिषेक ने 06 व लवीश ने 2 विकेट लिए। स्कोर का पीछा करने उतरी नीलकंठ की टीम 19 ओवर में 134 बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें आदित्य ने 36 व कुनाल, निखिल ने 29- 29 रन बनाए। प्रथम ने 05 व रोहन ने 2 विकेट लिए। इस दौरान सुशील त्यागी, रजनीश कौशल, जयवीर पहलवान, अरमान अंसारी, सलमान खान, आदिल सैफी, अतुलेश शर्मा व अनुराग गौतम आदि मौजूद रहे। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को एक मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed