{"_id":"5b33fe324f1c1bf26e8ba634","slug":"11530134066-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्तां ने आजाद का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्तां ने आजाद का पुतला फूंका
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों ने फूंका गुलाम नबी आजाद का पुतला
मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए सेना विरोधी बयान पर गुलाम नबी आजाद का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के नासिर सैफी ने बताया कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि सेना के आपरेशन से आतंकियों से ज्यादा आम लोग मरते हैं। कांग्रेस के सैफुद्दीन सोज ने भी पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के बयान को सही कहा था जिसमें कहा गया कि कश्मीर के नागरिक आजादी पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है जिसे अब आतंक से मुक्त कराने का समय आ गया है। नासिर सैफी ने कहा कि गुलाम नबी आजाद और सैफुद्दीन सोज को देश से माफी मांगनी चाहिए। क्षितिज सिंघल, सुमित ठाकुर, साहिल सूद, रोहित मिश्रा, शोभित पटेल, मयंक सिंह, देव छाबड़ा, अमन शर्मा, शादाब, सुहैल सैफी, अमन वर्मा, दानिश खान, सादिक सैफी, आकिब आदि रहे।