{"_id":"5b0877ef4f1c1ba36e8b49f2","slug":"11527281647-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला लिपिक ने अभद्रता के लगाए आरोप, जांच बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला लिपिक ने अभद्रता के लगाए आरोप, जांच बैठी
Updated Sat, 26 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला लिपिक ने लगाए अभद्रता के आरोप, जांच बैठी
मेरठ। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की महिला लिपिक ने विभाग के ही एक लिपिक और सफाई कर्मी पर अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। नगरायुक्त ने मामले में जांच बैठा दी है। शुक्रवार को जांच अधिकारी अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी और अधिशासी अभियंता नीना सिंह ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए।
नगर स्वास्थ्य विभाग की सहायक लिपिक हेमा रानी ने अपने ही विभाग के लिपिक राजेश और सफाई कर्मी विकास बसोर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। साथ ही विकास बसोर पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर शुक्रवार को अपर नगरायुक्त और अधिशासी अभियंता ने दोनों पक्षों को बुलाकर बयान दर्ज किए। इस दौरान महिला सहायक लिपिक ने कहा कि बताया कि दोनों कर्मचारियों ने इतना उत्पीड़न किया है कि वह आत्महत्या कर सकती है। अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी ने बताया कि अभी बयान लिए गए हैं। जांच चल रही है।