{"_id":"5abd55224f1c1bca618b46f3","slug":"11522357538-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन खाते का ऑडिट गंभीरता से करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन खाते का ऑडिट गंभीरता से करें
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गढ़ रोड स्थित एक होटल में चार्टर्ड एकाउंटेंट की मेरठ शाखा द्वारा सम्मेलन आयोजित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने ऑडिटर्स से कहा कि जिस तरह बैंकों में घपले सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष अमरजीत चोपड़ा ने कहा कि पीएनबी घोटाले में बैंक और आरबीआई दोनो फेल रहे हैं। नीरव मोदी केस में ये साफ हो गया है कि बैंक अधिकारी नीरव मोदी के अनुसार ही काम कर रहे थे। ये बहुत गंभीर मसला है इसलिए इस साल बेहद सावधानी से ऑडिट कराए जाने की जरूरत है। उन्होंने ऑडिटरों से कहा कि वे हर लोन एकाउंट की जांच बेहद गंभीरता से करें। ये भी चेक करें कि आरबीआई की गाइड लाइन के अनुसार नियमों के तहत बैंक ने लोन दिया है या नहीं। दिल्ली से आए अजय कुमार जैन ने टैक्स सहित कई महत्वपूर्ण मामलों में ऑडिट की जानकारी दी। संचालन उमाकांत अग्रवाल ने किया। इस मौके पर प्रदीप पंवार, हर्षित रस्तौगी, सुनील त्यगाी, अनुपम शर्मा, प्रणव गुप्ता आदि मौजूद रहे।