फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संगठन समीक्षा के लखनऊ कूच कर गए रालोद पदाधिकारी

संगठन समीक्षा के लखनऊ कूच कर गए रालोद पदाधिकारी

Thu, 15 Mar 2018 02:11 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
संगठन समीक्षा के लखनऊ कूच कर गए रालोद पदाधिकारी
लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर पर खड़ा करेगा रालोद
विज्ञापन

मेरठ। लोकसभा चुनाव से पहले रालोद ने संगठन की सक्रियता बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी लखनऊ में संगठन की समीक्षा करेंगे। इसके लिए बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों के अलावा सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष ने लखनऊ कूच किया।
लोकसभा चुनाव से पहले रालोद संगठन को बूथ स्तर तक खड़ा करने की कवायद में जुटा है। प्रदेश कार्यकारिणी के बाद पश्चिमी यूपी कार्यकारिणी का भी पिछले दिनों गठन कर दिया था। करीब एक माह पूर्व घोषित प्रदेश कार्यकारिणी से अब तक किए कार्यों का हिसाब-किताब लेने के लिए जयंत चौधरी बृहस्पतिवार को लखनऊ में समीक्षा बैठक कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। बैठक में संगठन की समीक्षा के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति भी तय की जाएगी। सभी पदाधिकारी बुधवार रात को ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन



रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्र
मोदीपुरम। फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा की हार पर रालोद कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्र मनाया। मोदीपुरम बाईपास स्थित गायत्री ग्रीन कालोनी में ढोल नगाड़ों के साथ अनिल रोहटा के नेतृत्व में जश्र मनाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में आम आदमी से लेकर किसान, व्यापारी, मजदूर सब परेशान है। उपचुनाव में भाजपा को जनता ने सबक सिखा दिया है। इस दौरान हेमंत सिंह, जयवीर सिंह, सुशील, सिंह, सोनू कुमार, पवन चौधरी, वंशिका, रोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed