फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एमडीए

एमडीए

Fri, 23 Feb 2018 02:56 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
एमडीए
अब पार्किंग के साथ बनाएं चार मंजिला भवन
विज्ञापन

एमडीए ने दी अनुमति, नौ मीटर चौड़े मार्ग पर बनेंगी बहुमंजिला इमारतें
आवासीय कालोनियों के भीतर चार मंजिला इमारतों को मिलेगी हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
अब शहर में ढाई मंजिल नहीं, पूरे तीन और चार मंजिला फ्लैट बनाए जा सकेंगे, वह भी पार्किंग के साथ। मेरठ विकास प्राधिकरण ने बहु आवासीय इकाई योजनाओं को अनुमति दे दी है। अब आवासीय कालोनियों के भीतर इसी तरह के फ्लैट बनेंगे। इस नई योजना से खास तौर पर छोटे बिल्डरों को संजीवनी मिलेगी।
अभी तक बिना पार्किंग और पार्क के तीन मंजिला इमारतों को फ्लैट के लिए अनुमति नहीं मिलती थी। बिल्डरों ने इसकातोड़ निकाला। उन्होंने एफएआर (फ्लोर एरिया रेश्यो) को सेट करते हुए ढाई मंजिला इमारतों की मंजूरी लेनी शुरू कर दी। यहां एक रसोई पर ही एमडीए पूरी इमारत स्वीकृत करता था। अब इस नियम में बदलाव हो गया है। बहु आवासीय नीति में बदलाव करते हुए बोर्ड ने भी अनुमोदन किया है।
विज्ञापन


ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग
नए नियम के अनुसार पार्किंग के लिए ग्राउंड फ्लोर अनिवार्य किया गया है। न्यूनतम नौ मीटर चौड़े मार्ग पर ही इन नई इमारतों का मानचित्र स्वीकृत किया जाएगा। एक भवन की ऊंचाई अधिकतम 15 मीटर होगी। किसी भी भूखंड का क्षेत्रफल 150 से 300 मीटर होने की दशा में ग्राउंड फ्लोर के साथ तीन मंजिल तथा भूखंड का क्षेत्रफल तीन सौ मीटर से अधिक होेने पर ग्राउंड फ्लोर के साथ चार मंजिल भवन बनाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे बिल्डरों को मिलेगी राहत
इस नई नीति से छोटे बिल्डरों को राहत मिलेगी। मल्टी स्टोरी ऊंची ऊंची इमारतें बनाने वाले बिल्डर तो नक्शा पास कराते थे पर दो या तीन मंजिला इमारतें बना रहे बिल्डर अनाधिकृत निर्माण की तरफ जा रहे थे। चूंकि अब आसानी से इस नियम में नक्शे पास होंगे तो यह उन बिल्डरों के लिए लाभकारी साबित होगा। उधर एमडीए को भी इससे भारी आय होगी।

नई कालोनियों पर निगाह
इस बाबत नई कालोनियों पर निगाह रखी जाएगी। चूंकि यहां पर ही नए ले आउट स्वीकृत होने हैं, तो यहां सबसे ज्यादा निर्माण होगा। एमडीए वीसी ने इस बाबत टीम बनाकर काम करने को कहा है। जो भी नए नक्शे आएं, उनका गहनता से अध्ययन करने को कहा है।

कंप्यूटर से मिलान करो
आवासों का मौके पर और एमडीए के रिकार्ड में क्या अंतर है, इसका आंकलन करने को कहा गया है। वीसी ने बृहस्पतिवार को इस बाबत बैठक ली। इसमें कहा कि जिन आवंटियों पर बकाया है, उनसे वसूली करें। यह भी देखें कि लोगों ने आवंटित कराते ही तो आवास नहीं बेच दिए। उनकी किश्तों का हिसाब निकालें। मेट खुद घर जाकर सभी को नोटिस दें। डाक से नोटिस केवल शहर से बाहर वालों को भेजें। उन्होंने कहा सबसे जरूरी है कि डेटा दुरुस्त हो। ताकि पूछते ही तत्काल किसी भी आवंटी के बारे में पूरी जानकारी सामने आ सके।


वर्जन
बहु आवासीय नीति से मकान बनाने को सहमति दी गई है। इसके अलावा हम अपने पुराने आवासों का डेटा भी तैयार कर रहे हैं। एक-एक आवास का सत्यापन होगा। जिस पर बकाया है, वसूली होगी। पैसा न देने पर आवंटन निरस्त होगा। -साहब सिंह, वीसी एमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed