फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सर्दी में भी नहीं खुले गरीबों के लिए रेन बसेरे

सर्दी में भी नहीं खुले गरीबों के लिए रेन बसेरे

Mon, 27 Nov 2017 02:26 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
सर्दी में भी नहीं खुले गरीबों के लिए रेन बसेरे
रेन बसेरों में नहीं मिल रहा बसेरा
विज्ञापन


मेरठ। सर्दी बढ़ती जा रही है, लेकिन रेन बसेरे अभी तक नहीं खुल पाए हैं। नगर निगम प्रशासन रेन बसेरों की रंगाई पुताई भी नहीं करवा पाया है। वहां तख्त, बिस्तर आदि की भी व्यवस्था नहीं की गई है।
रविवार को अमर उजाला की टीम ने शहर के रेन बसेरों का हाल देखा। कहीं पर भी रेन बसेरों पर चौकीदार तैनात नहीं मिला। बच्चा पार्क स्थित रेन बसेरे सहित अन्य कई रेन बसेरों में पुताई का काम होता मिला। रेन बसेरों में रजाई गद्दों की भी व्यवस्था नहीं दिखी। जबकि नियमानुसार 15 नवंबर से रेन बसेरे खुल जाने चाहिए थे। वहीं गरीब लोग फुटपाथ पर रात गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


अधिकारी नहीं गंभीर
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहर में संचालित रेन बसेरों को डबल स्टोरी बनाया जाना निश्चित किया गया। ताकि किसी भी मौसम में कोई व्यक्ति फुटपाथ पर सोता नजर न आए। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में सख्त निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकारी इस ओर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने गठित की कमेटी
रेन बसेरों की स्थिति और रखरखाव का समय-समय पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी निरीक्षण करेगी। जरा भी लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम के सभी सदस्य न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोग होेंगे।

इन स्थानों पर बने हैं रेन बसेरे
टाउन हॉल परिसर, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बच्चा पार्क चौराहा के निकट, नौचंदी मैदान, सूरजकुुंड निगम महापौर कार्यालय, सूरजकुंड संक्रामक अस्पताल परिसर, परतापुर, कासमपुर, भोला रोड, पल्लवपुरम आदि।

डूडा भी बनवा रहा है चार रेन बसेरे
महानगर में 12 रेन बसेरे संचालित हैं, जिनका रखरखाव नगर निगम करता है। इसके अलावा डूडा द्वारा बराल, खड़ौली, कमालपुर, दिल्ली रोड मुकुट महल के पीछे यानी चार स्थानों पर नए रेन बसेरे बनाए जा रहे हैं। योजना के मुताबिक सभी रेन बसेरों में जहां किचन होना अनिवार्य है, वहीं दो मंजिलें भवन बनाए जाएंगे।



रेन बसेरे की रंगाई पुताई और सफाई का काम चल रहा है। सफाई निरीक्षकों से रेन बसेरों में रजाई, गद्दे आदि सामान की रिपोर्ट मांगी है। शीघ्र ही रेन बसेरे खोले जाएंगे। डॉ. कुंवरसेन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

खास बातें
15 नवंबर तक खुल जाने चाहिए थे रेन बसेरे, लेकिन अभी नहीं हुई कोई व्यवस्था
अमर उजाला ने किया दौरा, अभी तक पूरा नहीं हुआ है पुताई का कार्य, कंबल, गद्दे भी नहीं मिले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed