फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दोघट में तीन दिन से पेयजल संकट, प्रदर्शन

दोघट में तीन दिन से पेयजल संकट, प्रदर्शन

Wed, 27 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
दोघट में तीन दिन से पेयजल संकट, प्रदर्शन
दोघट में तीन दिन से पेयजल संकट, प्रदर्शन
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में तीन दिन से पेयजल टंकी ठप है। इससे कस्बे में पेयजल संकट है। इससे नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर कहा शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना शुरू होगा।

प्रदर्शन कर रहे कस्बावासियों ने कहा कस्बे में तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। इससे पेयजल संकट गहरा गया है। लोग पीने के पानी को भी तरस गए है। टंकी न आने के कारण लोगों को हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। हैंडपंप भी दूषित पानी दे रहे हैं, जो पीने योग्य नहीं है। कस्बे में चंद लोगों के पास सबमर्सिबल है। अधिकांश लोग टंकी के पानी पर ही निर्भर बने हैं, लेकिन तीन दिन से टंकी खराब होने के चलते पानी की किल्लत उठानी पड़ रही है। नगर पंचायत कार्यालय में भी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। कस्बावासियों ने कहा शीघ्र समस्या का समाधान नहीं कराया तो नगर पंचायत कार्यालय पर धरना शुरू कर देंगे। इसमें सुदेशपाल, गौरव, दयाचंद, ओमवती, शमीम, साकिर, सोनम, गीता, राजकली, फरमान, मोहसिना, अमरपाल आदि रहे। इस संबंध में ईओ दोघट सूर्यप्रकाश ने कहा टंकी का वॉल खराब हो गया, इसे मेरठ से मंगाया है। अब टंकी को ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed