{"_id":"59b704394f1c1bf67f8b60df","slug":"11505166393-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रीडा भारती का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रीडा भारती का आयोजन
Updated Tue, 12 Sep 2017 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
मेरठ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी एवं खेल दिवस के उपलक्ष्य में क्रीडा भारती द्वारा खेल चेतना मेला आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को सीसीएसयू के मैदान में एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
इस मौके पर आयोजित आठ सौ मीटर दौड़ में आकाश ने प्रथम राजू तोमर ने द्वितीय तथा दाउद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 18 साल आयु वर्ग में महबूब प्रथम, अंकित द्वितीय तथा रोहित तीसरे स्थान पर रहे। अन्य वर्ग में साधना प्रथम, रमन द्वितीय तथा काजल ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। खेल प्रमुख गौरव त्यागी के साथ निर्णायक मंडल में लक्ष्मीकांत शर्मा, अनिल तेवतिया, वीरेन्द्र, ब्रजमोहन मावी तथा ओमपाल रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग संपर्क प्रमुख अरुण जिंदल, आभा ढिल्लन, मंत्री क्रीडा भारती कपिल त्यागी आदि मौजूद रहे।