फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1.12 lakh fraud in the name of Indonesia tour package, mobile switched off after sending fake ticket

Meerut News: इंडोनेशिया टूर पैकेज के नाम पर 1.12 लाख की ठगी, फर्जी टिकट भेजकर मोबाइल किया बंद

Thu, 04 Jun 2026 08:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
1.12 lakh fraud in the name of Indonesia tour package, mobile switched off after sending fake ticket
- पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र निवासी रामनाथ सिंह से इंडोनेशिया टूर पैकेज दिलाने के नाम पर साइबर ठग ने 1.12 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। आरोपी ने पहले हवाई टिकट और होटल बुकिंग का झांसा दिया, फिर फर्जी टिकट भेजकर रकम हड़प ली। मामले में पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद थाना टीपीनगर में तहरीर देकर प्राथमिक की दर्ज कराई।
रोहटा रोड निवासी रामनाथ सिंह ने बुधवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनका पुत्र रजत पंवार और पुत्रवधू पल्लवी इंडोनेशिया घूमने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान उनके बेटे के पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना नाम प्रवीण कुमार बताते हुए खुद को नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक ट्रेवल एजेंसी का कर्मचारी बताया। पीड़ित के अनुसार 14 फरवरी 2026 को प्रवीण कुमार से संपर्क किया गया। उसने इंडोनेशिया टूर के लिए हवाई टिकट और अन्य व्यवस्थाओं का भरोसा दिलाते हुए 75 हजार रुपये मांगे। भरोसा कर उन्होंने आरोपी के बताए बैंक खाते में 75 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने 20 मार्च की फ्लाइट का टिकट भेज दिया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद आरोपी ने होटल बुकिंग और स्थानीय भ्रमण की व्यवस्था कराने का हवाला देकर 37 हजार रुपये और मांगे। उसने एक ऑनलाइन लिंक भेजकर भुगतान करने को कहा। पीड़ित ने 18 मार्च को उक्त राशि भी भेज दी। 19 मार्च की शाम तक आरोपी फोन पर संपर्क में रहा और सभी दस्तावेज भेजने का आश्वासन देता रहा। लेकिन शाम सात बजे के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। शक होने पर जब टिकट की जांच कराई गई तो वह फर्जी निकला। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। उन्होंने पुलिस को बातचीत, टिकट और भुगतान से संबंधित स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए हैं। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed