फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चौबीस घंटे में वेस्ट यूपी में आंधी और बूदांबांदी के आसार

चौबीस घंटे में वेस्ट यूपी में आंधी और बूदांबांदी के आसार

Mon, 08 Apr 2019 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
चौबीस घंटे में वेस्ट यूपी में आंधी और बूदांबांदी के आसार
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 24 से 48 घंटे में बन रही संभावना
विज्ञापन

- पहाड़ों पर बर्फबारी और राजस्थान में लू के कारण बन रहा चक्रवाती सिस्टम
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। 36 डिग्री के पार पहुंच गया पारा रविवार को फिर से धड़ाम हो गया। आधी रात को हुई बूंदाबांदी के बीच मौसम बदला और दिन में चली हवा से पारा गिर गया। मौसम वैज्ञानिकों ने 24 घंटे में वेस्ट यूपी में तेज आंधी और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं देर शाम तेज वहां चलने से मौसम सुहावना हो गया।
इस बार अप्रैल में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। धीरे-धीरे तापमान भी चढ़ रहा है। तापमान 37 डिग्री के पास पहुंच गया था। शनिवार रात अचानक बदले मौसम के बीच बूंदाबांदी हुई। दिन में हवा का रुख पछुवा से पुरवा हो गया। इससे रविवार को दिन के तापमान 4 डिग्री गिरावट आ गई। देर शाम तेज हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 77 और न्यूनतम 57 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते 24 से 48 घंटे तक वेस्ट यूपी में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार, झारखंड मध्यप्रदेश में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा। इस कारण वेस्ट यूपी, दिल्ली हरियाणा, पंजाब में भी तेज आंधी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे बदल रहा मौसम
डॉ. यूपी शाही के अनुसार पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते वहां मौसम ठंडा हो रहा है। वहीं राजस्थान, मध्यप्रदेश में लू का असर शुरू हो गया। इस कारण चक्रवाती सिस्टम बन रहा है। इसका असर वेस्ट यूपी में भी दिखाई देगा। राजस्थान में मौसम गर्म होने से चक्रवाती सिस्टम मजबूत होगा और दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलेगा। रात में आई बूंदाबांदी का कारण भी यही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 32.2 18.2
2 33.7 14.5
3 34.8 17.0
4 36.3 16.6
5 36.7 18.0
6 35.6 20.7
7 31.6 20.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed