फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जाम ने बिगाड़ी यातायात व्यवस् था, हाईवे पर बुरा हाल

जाम ने बिगाड़ी यातायात व्यवस् था, हाईवे पर बुरा हाल

Fri, 01 Mar 2019 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
जाम ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्
था, हाईवे पर बुरा हाल
जाम ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर लगा रहा भीषण जाम, हाईवे पर भी बुरा हाल
शाम होते-होते मोहिउद्दीनपुर और परतापुर में भी लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
शहर और हाईवे का यातायात लगातार ट्रैफिक पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है। आए दिन लग रहे जाम ने यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। ट्रैफिक पुलिस शहर में जाम खुलवाती है तो हाईवे पर जाम लग जाता है।
बृहस्पतिवार को दोपहर से ही शहर में जाम लगना शुरू हो गया था। बाउंड्री रोड पर लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल तक जाम की स्थिति बनी रही। जीरो माइल चौराहे से लेकर बेगमपुल तक भी जाम का बुरा हाल रहा। शहर में हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक जाम लगा रहा। दोपहर को दिल्ली भैसाली बस अड्डे के सामने भी जाम लगा रहा। दिल्ली रोड जली कोठी चौराहे से लेकर केसरगंज तक जाम लगा रहा। रेलवे रोड चौराहे से लेकर मेट्रो प्लाजा तक भी जाम लगा रहा। एचआरएस चौक से बागपत रोड पर एक किमी तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर गेट से लेकर मंडी गेट तक जाम लगा रहा। परतापुर तिराहे पर बनाए जा रहे इंटरचेंज को लेकर भी तिराहे पर लगातार जाम की समस्या बन रही है। वहीं एनएच- 58 पर बीआईटी कट पर भी जाम लगा रहा। दिल्ली मेरठ हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर में भी शाम को घंटों तक वाहनों की लाइन लगी रही। दिल्ली रोड फिर से ट्रांसपोर्ट नगर गेट, मंडी गेट और अतुल माहेश्वरी सेतु पर भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थायी बैरियर हटाने पर घंटाघर जाम
घंटाघर पर एसपी सिटी ऑफिस के सामने चौराहे पर लगातार जाम लगता है। जहां आड़े तिरछे वाहन घुसने से जाम की समस्या बनती है। देहलीगेट पुलिस ने पूर्व में यहां बीच सड़क पर डिवाडर के लिए अस्थायी बैरियर लगाए थे। इससे यातायात व्यवस्था में कुछ सुधार आया था। अब अस्थायी बैरियर हटाए जाने के बाद फिर से जाम लगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed