{"_id":"5b1adc0f4f1c1bae6e8b7055","slug":"111528486927-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर डिजायनर बुर्के व सूट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर डिजायनर बुर्के व सूट की मांग
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
डिजायनर पाकिस्तानी सूट और बुर्कों की डिमांड
मेरठ। जुमा अलविदा के साथ ही ईद की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। 15 जून को ईद हो सकती है। महिलाओं व युवतियों ने ईद पर पहनने के लिए सलवार सूट, काफ्तान और डिजायनर ड्रेस की खरीदारी शुरू कर दी है। बुटीक्स पर डिजायनर सलवार सूट के लिए ऑर्डर भी दे दिए हैं। जिससे ईद से सही पहले कपड़े मिल जाएं। बुटीक्स पर इन दिनों ईद के लिए कपड़े तैयार किए जा रहे हैं। ईद पर इस बार पाकिस्तानी सूट, अफगानी सलवार के साथ कोटी सूट, शरारा, काफ्तान कु र्ता और गरारे की विशेष मांग रहेगी। शहर में घंटाघर, मीना बाजार, भगतसिंह बाजार, बेगमपुल लालकुर्ती पैंठ बाजार, वैली बाजार सहित बड़े बाजारों व सदर में महिलाएं कपड़ों, हिजाब, दुपट्टों, लहंगों व बुर्के की खरीदारी को पहुंच रही है।
लेमन, आलमंड, ग्रास रंग की मांग
गर्मी के कारण ईद के बाजार पर इस दफा हल्के रंगों का जलवा है। लेमन ग्रीन, ग्रास ग्रीन, आलमंड, गाजरी, पीला, हल्दी पीला, कुमकुम जैसे रंगों की विशेष मांग है। रंगीन कुर्तों पर सलमा, चिकनकारी, फुलकारी, सितारे, कुंदन, मोती, ज्वैलरी और पोत के काम की विशेष मांग है। कपड़ों पर लहरदार डिजायन, बूटों को काढ़ा जा रहा है। जो देखने में हैवी लुक देते हैं लेकिन आरामदायक है।
स्कर्ट कुर्ता, जैकेट सूट, कोटी सूट पसंद
ईद के लिए युवतियां परंपरागत सलवार कमीज़, दुपट्टे के साथ काफ्तान, लांग काफ्तान, कोटी सूट, जैकेट सूट, पेंट्स के साथ कुर्ता, स्कर्ट विद कुर्ता, स्कर्ट विद जैकेट, पाकिस्तानी सूट, अफगानी सलवार, धोती सलवार का डिजायन पसंद किया जा रहा है। गुजरात के सूरत के सूट, अनारकली सूट, अफगानिस्तान का प्लाजो, शरारा, पाकिस्तान का जॉर्जेट लांग सूट, नेट के दुपट्टे, कॉटन के दुपट्टे, लहरिया चुनरी, गोटापत्ती चुनरी की विशेष मांग है। सूट के साथ ही रंगीन हिजाब और दुपट्टों व स्टॉल्स की भी मांग है। गुलाबी, फिरोजी, नीले, सतरंगी, लहरियादार, हरा आदि रंगों की हिजाबों की खास मांग है। इनकी कीमत 200 रुपए से प्रारंभ है।
विज्ञापन
सूट के साथ डिजायनर बुर्का
डिजायनर सूट और ड्रेसेस के साथ महिलाएं बुर्कों पर भी विशेष ध्यान दे रही हैं। बुटीक्स पर बुर्के भी डिजायन कराए जा रहे हैं। नवविवाहिताओं के लिए पहली ईद विशेष होती है। वो अपने लिए खास डिजायनर बुर्के सिलवा रही हैं। इसमें मैक्सी अरेबियन बुर्का, अनारकली बुर्का, सिलिप दुपट्टा बुर्का, कोटी पैटर्न बुर्का, फ्र ॉक बुर्का, प्रिंटेड बुर्का, जार्जेट बुर्का प्रमुख हैं। बुर्कों को खूबसूरत और स्टाइलिश बनाने के लिए इन पर कढ़ाई भी हो रही है। महज काले रंग में नहीं बल्कि लाल, हरे, सफेद, गुलाबी व अन्य फैशनेवल रंगों में बुर्के बनाए जा रहे हैं। इन पर नग, मोती, जरी की एंब्रायडरी कराई जा रही है। इनकी कीमत 1500 रुपए से प्रारंभ है।
खास बातें:
शुरू हुई ईद की खरीदारी, 15 जून को हो सकती है ईद