{"_id":"5b09be634f1c1b8a6e8b4d92","slug":"111527365219-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने किया चार साल में सबसे ज्यादा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने किया चार साल में सबसे ज्यादा विकास
Updated Sun, 27 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने किया मेरठ का सबसे ज्यादा विकास
मेरठ।
केंद्र में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अपनी लोकसभा क्षेत्र का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इन चार सालों में केंद्र सरकार द्वारा मेरठ और हापुड़ क्षेत्र का सबसे ज्यादा विकास कराया गया है। कुल 64,393 करोड़ रुपये के विकास कार्य मेरठ और उसके आसपास के क्षेत्र में पूर्ण और स्वीकृत हुए हैं।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे, हापुड़ डासना राजमार्ग, मेरठ बुलंदशहर नेशनल हाइवे, मेरठ पौड़ी नेशनल हाइवे, मेरठ गढ़ मार्ग को नेशनल हाइवे घोषित करना, आरआरटीएस के तहत मेरठ से दिल्ली रैपिड रेल परियोजना स्वीकृत होना, मेरठ में मेट्रो परियोजना, नई ट्रेनें व रेलवे लाइन का विद्युतीकरण, मेरठ से हापुड़ के बीच 19 अंडर पास का निर्माण पूरा होना आदि काम महत्वपूर्ण रहे हैं।
इसके साथ ही काली नदी की सफ ाई का कार्य ‘नमामी गंगे’ कार्यक्रम में शामिल कराया। 400 से अधिक दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों का वितरण कराया गया। मेरठ में केंद्रीय ज्वैलरी प्रशिक्षण केंद्र शुरू कराया, मेरठ में दूरदर्शन केंद्र और आईटी पार्क की स्थापना का काम प्रगति पर है। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हाकी मैदान निर्माण हेतु धन स्वीकृत कराया। 21 नए विद्युत केंद्र स्थापित कराये। इसके अलावा चिकित्सा, कृषि आदि क्षेत्रों में भी कई महत्वपूर्ण काम कराए। प्रधानमंत्री राहत कोष से 112 लोगों को 225 लाख रुपये की चिकित्सा सहायता प्रदान कराई गई। वहीं भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने केंद्र सरकार के चार साल के कार्यकाल को देश के लिए गौरवशाली बताया। कहा कि तमाम विकास कार्यों के बीच भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का अभी तक कोई आरोप नहीं लगा है।