{"_id":"5b0877f14f1c1b916e8b4a1e","slug":"111527281649-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाकिंग के समय अब बंद नहीं होगी माल रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाकिंग के समय अब बंद नहीं होगी माल रोड
Updated Sat, 26 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉकिंग के समय खुली माल रोड
मेरठ।
वर्षों से जिस माल रोड को सुबह और शाम के समय डेढ़-डेढ़ घंटे बंद कर दिया जाता था, शुक्रवार को वहां वाहन फर्राटा भर रहे थे। शाम ही नहीं सुबह को भी वॉकिंग प्लाजा के चलते अब माल रोड बंद नहीं होगी। हाल ही में रक्षा मंत्री के आदेश के बाद ये निर्णय लिया गया है।
साल 2005 से माल रोड को सुबह साढ़े पांच बजे से सात बजे तक और शाम को पांच बजे से साढ़े छह बजे तक टैंक चौराहे से भगत चौक तक बंद कर दिया जाता था। इस वक्त यहां पर लोग घूमने के लिए आते थे। कई बार इसका लोगों ने विरोध किया, लेकिन सेना के अधिकारियों ने वॉकिंग के समय कभी भी वाहन नहीं चलने दिए। रविवार को रक्षा मंत्री ने देश के सभी कैंट क्षेत्रों में बंद रास्तों को लोगों के लिए खोलने के आदेश दिए थे। जिसके बाद माल रोड को अब सुबह और शाम को दोनों समय बंद नहीं किया जाएगा।
चार मार्च को रक्षा मंत्री के सामने उठाए थे मुद्दे
चार मार्च को दिल्ली में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ देश के 62 छावनी क्षेत्र के उपाध्यक्ष और सांसदों की कांफ्रेंस हुई थी। इसमें रक्षा मंत्री ने कई मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की बात कही थी। रविवार को रक्षा मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए थे बंद रास्तों को लोगों के लिए खोला जाए। इस आदेश के बाद मंगलवार को सेना ने तोपखाना और आरए बाजार में लगे गेटों को लोगों के लिए खोल दिया था। हालांकि खटकाना का पुल वाले गेट को अभी नहीं खोला गया है।
विज्ञापन
डीएम की कार रोकने पर हुआ था बड़ा हंगामा
साल 2013 में डीएम नवदीप रिणवा की कार को सेना के जवानों ने वॉकिंग के समय माल रोड पर रोक दिया था। परिचय देने के बावजूद जवानों ने कार को आगे जाने देने से मना कर दिया था। डीएम वहीं से जाने पर अड़ गए थे। जिसके बाद सेना के सब एरिया कमांडर मेजर जनरल वीके यादव भी मौके पर पहुंच गए थे। दोनों के बीच सड़क पर आधे घंटे तक बहस हुई थी। एसएसपी और दूसरे प्रशासनिक अफसर तक मौके पर पहुंच गए थे। डीएम ने कहा था कि माल रोड शहर के प्रमुख मार्गों में से एक है। इसे बंद कर आम लोगों को परेशान नहीं किया जा सकता है। इस संदर्भ में प्रशासन को भी कोई सूचना नहीं दी गई है। इस पर जीओसी ने कहा था कि यहां वॉकिंग प्लाजा बनाने का फैसला बोर्ड का है। प्रशासन के प्रस्ताव पर इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है। डीएम ने मामले में रक्षा मंत्रालय तक से शिकायत की थी।