फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   होली

होली

Tue, 27 Feb 2018 03:00 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
होली
भद्रा काल में न करें होलिका दहन
विज्ञापन

मेरठ।
इस बार होली एक मार्च को मघा नक्षत्र सुकर्मा योग के गुरूवारीय पूर्णिमा पर पड़ रही है। इस दौरान सूर्य देव मीन राशि पर तथा चन्द्र सिंह पर होंगे। भद्रा काल सुबह 8 बजकर 59 मिनट से शाम 7 बजकर 38 मिनट तक ही है। उसके बाद भद्रा मुक्त काल हो जायेगा। भद्रा मुक्त होने के बाद ही होलिका का दहन करें।
हनुमान और भैरव की करें विशेष पूजन
फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा अर्थात होली की सुबह अपने इष्ट देवता के साथ-साथ हनुमान एवं भैरों की पूजा जल, रोली, कलावा, चावल, फूल, गुलाल, चन्दन, नारियल से करें। सभी देवताओं को होली तिलक लगावें। तेल भैरों जी को अर्पित करें। गाय के गोबर की तेरह गोलियां बना कर माला बनाएं और उसे घर में ही टांग दें। सभी प्रकार के अच्छे भोजन, नमकीन, मिठाई बना कर देवताओं को समर्पित करें।
विज्ञापन

होलिका पूजन का समय
भद्रामुक्त शुभ घड़ी : सुबह 6 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक।
विशेष समय : सुबह 7 बजकर 48 मिनट से 8 बजकर 58 मिनट तक,
होलिका दहन मुहूर्त
रात 7 बजकर 42 मिनट से 11 बजकर 49 मिनट तक।
एक मार्च तक न करेें शुभ कार्य
ज्योतिष वैज्ञानिक भारत ज्ञान भूषण, ज्योतिष पं. संजय त्रिपाठी, राकेश गौड़ ने बताया कि एक मार्च तक होलाष्टक के कुप्रभाव से बचने के लिए कोई शुभ कार्य न शुरु करें। इन आठ दिनों में शुभ कार्यों से बचना चाहिए। होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक के नकारात्मक प्रभाव भी दहन हो जाते हैं। माना जाता है कि होलाष्टक वाले दिन ही भगवान के त्रिनेत्र द्वारा कामदेव भस्म हो गये थे। इसलिए ये ध्यान देना चाहिए कि ये त्यौहार उमंग के साथ मनाएं, पर संयम व शालीनता का साथ न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed