फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बदले जा सकते हैं 20 से ज्यादा परीक्षा केंद्र

बदले जा सकते हैं 20 से ज्यादा परीक्षा केंद्र

Mon, 27 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
बदले जा सकते हैं 20 से ज्यादा परीक्षा केंद्र
मेरठ। यूपी बोर्ड के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 108 परीक्षा केंद्रों में से 20 परीक्षा केंद्र बदले जा सकते हैं। यह वे परीक्षा केंद्र हैं, जो या तो मानकों के विपरीत दूर बना दिए गए हैं या फिर जिन्हें क्षमता से ज्यादा परीक्षार्थियों का केंद्र बना दिया गया है। इस संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें 76 आपत्तियों पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा केंद्रों के निर्धारण मानकों के विपरीत कर दिए गए हैं। इससे स्कूल संचालक और परीक्षार्थी परेशान हैं। मेरठ में इस बार यूपी बोर्ड की ओर से 108 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, पिछले साल 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। नियम के तहत लड़कियों का परीक्षा केंद्र उनके विद्यालय से अधिकतम पांच किलोमीटर की दूरी पर बनाया जा सकता है, जबकि लड़कों का परीक्षा केंद्र उनके विद्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर बनाया जा सकता है। जिन स्कूलों में मानक के विपरीत परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उन सभी स्कूल संचालकों की ओर से आपत्तियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि पिछले साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा एक साथ होती थी, मगर इस बार ऐसा नहीं है, इनके एक पाली में पेपर नहीं हैं। लिहाजा कई विद्यालयों में यह भ्रम भी है कि उनके यहां क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आएंगे। आपत्तियों पर गहनता से छानबीन के बाद इन्हें निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed