फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एडमिशन के लिए पंजीकरण की आज अंतिम तिथि

एडमिशन के लिए पंजीकरण की आज अंतिम तिथि

Mon, 17 Jul 2017 03:02 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
एडमिशन के लिए पंजीकरण की आज अंतिम तिथि
मेरठ। सीसीएसयू के कॉलेजों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए अगर अभी किसी ने पंजीकरण नहीं कराया है तो सोमवार को जरूर करा लें। 17 जुलाई पंजीकरण की अंतिम तिथि है। विश्वविद्यालय परंपरागत पाठ्यक्रमों की तिथि बढ़ाने के मूड में नहीं है। एक बार 10 दिन के लिए तिथि बढ़ चुकी है। प्रोफेशनल कोर्स के पंजीकरण 25 जुलाई तक होंगे। विवि का कहना है 20 जुलाई को पहली मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

मेरठ और सहारनपुर मंडल के डिग्री कॉलेजों में यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए विवि ने 22 जून से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए थे। एक बार 10 दिन के लिए तिथि बढ़ चुकी है। रविवार शाम सात बजे तक पंजीकरण के कुल 194084 प्रार्थना पत्र भरे गए थे। फीस जमा कर पत्र पूरा करने वालों की संख्या 170581 थी। अहम बात यह है कि पंजीकरण की तिथि खत्म होने वाली है और आंकड़ा दो लाख के पार भी नहीं पहुंचा है। पिछले साल तीन लाख से अधिक पंजीकरण हुए थे। हालांकि ट्रेडिशनल कोर्स में एडेड और राजकीय कॉलेजों में पंजीकरण की कमी नहीं है। सीट की संख्या से कई गुणा तक पंजीकरण हो चुके हैं। कुछ कॉलेजों में तो आठ से दस गुणा तक पंजीकरण हो गए हैं। समस्या सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को होगी। क्योंकि एडमिशन प्रक्रिया सभी की एकसाथ होनी है। विवि ने प्रोफेशनल कोर्स के पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर पहले 25 जुलाई कर दी है। बीएससी नर्सिंग कोर्स के पंजीकरण अभी शुरू नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


पहली पसंद बीए, दूसरी बीएससी
एक आवेदक अधिकतम पांच कॉलेज और कोर्स में पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदक ने कई कॉलेज और कोर्स में आवेदन किया है। सबसे ज्यादा पंजीकरण बीए में 277720, बीएससी में 111329 और बीकॉम में 95471 पंजीकरण हुए हैं। बीएससी एजी में 19187 पंजीकरण हैं। एमए में 26104, एमकॉम 11679, एमएससी 19233 पंजीकरण हुए हैं। बीबीए में 7586 और बीसीए में 9416 पंजीकरण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज के बाद एडिटिंग भी नहीं
सीसीएसयू के पंजीकरण प्रक्रिया में फार्म में एडिटिंग भी सोमवार तक होगी। इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा। कुछ आवेदक ऐसे हैं जिन्होंने ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्स में पंजीकरण किया है। ट्रेडिशनल की तिथि 17 जुलाई को खत्म हो रही है। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार 17 जुलाई के बाद एडिटिंग नहीं होगी। डाटा फ्रीज हो जाएगा। इसलिए जिनको एडिटिंग करनी है वह सोमवार को कर लें।

खास बातें

सीसीएसयू अब तिथि बढ़ाने के मूड में नहीं, 20 को आएगी मेरिट
परंपरागत पाठ्यक्रमों की नहीं बढ़ेगी तिथि, प्रोफेशनल 25 तक होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed