{"_id":"67d733fcef73201063080cb5","slug":"11-young-men-and-three-women-from-sarurpur-are-recruited-in-up-police-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107480-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरूरपुर के 11 युवक व तीन युवतियां यूपी पुलिस में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरूरपुर के 11 युवक व तीन युवतियां यूपी पुलिस में भर्ती
विज्ञापन
सरूरपुर (मेरठ)। गांव सरूरपुर निवासी 14 अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित हुए हैं। पूरे उत्तर उत्तर प्रदेश में किसी एक गांव से इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में एक साथ चयन हुआ है। 14 अभ्यर्थियों का एक साथ चयन होने पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है। जनप्रतिनिधि व अधिकारी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देने के लिए गांव पहुंच रहे हैं।
13 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित किया गया। जिसमें गांव सरूरपुर के 11 युवक और तीन युवतियों का सिपाही के पद पर चयन हुआ है। इसे लेकर गांव में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि सरूरपुर गांव की आबादी आठ हजार से अधिक है। ऐसे में उप्र पुलिस भर्ती की प्रक्रिया के परिणाम में अकेले एक ही गांव से 14 युवक-युवितियों द्वारा जगह बनाकर अभ्यार्थियों ने परिजनों के साथ-साथ गांव और जनपद का नाम रोशन किया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यार्थियों का रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बच्चों को पुलिस की कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही एक गांव से 14 युवक-युवतियों द्वारा मेहनत के दम पर चयन होने पर उनका पुलिस परिवार में स्वागत करते किया और उनके परिवारजनों को बधाई दी। गांव सरूरपुर निवासी प्रीति सूर्यवंशी, टीना, आंचल, अनुज कुमार, सनी, अजय कुमार, रोबिन, विशांत, सागर, अरविंद, निशांत पूनिया, रितिक पूनिया, नईम, प्रदीप ने यूपी पुलिस भर्ती की सभी प्रक्रिया पूरी कर चयनित हुए हैं। इस दौरान विरेंद्र पूनिया, ऋषिपाल पूनिया, विनोद पूनिया, मनोज शर्मा, सहदेव सिंह उर्फ राणा आदि मौजूद रहे।