{"_id":"6478faaea297d0a7e804a4e4","slug":"11-state-of-the-art-toilets-will-be-built-at-a-cost-of-187-crores-meerut-news-c-14-mrt1028-238018-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 1.87 करोड़ की लागत से 11 अत्याधुनिक टॉयलेट बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 1.87 करोड़ की लागत से 11 अत्याधुनिक टॉयलेट बनेंगे
विज्ञापन
मेरठ। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के प्रमुख स्थानों पर 1.87 करोड़ रुपये की लागत से 11 अत्याधुनिक टॉयलेट बनाने का नगर निगम को बजट मिल गया है, जिसमें साबुन, तौलिया और हैंडवाश भी रहेगा। बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा के लिए सीढ़ी के अलावा रैंप भी बनाया जाएगा।
नगर निगम ने शहर के बाजारों में अलग-अलग जगह पर 11 जगह चिह्नित कर ली हैं, जहां जल्द निर्माण शुरू होगा। करीब 17 लाख की लागत से एक टॉयलेट तैयार होगा, जिसमें महिला, पुरुष, बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए शौचालय सीट के अलावा सभी सुविधा मुहैया कराई जाएंगी। निगम के अधिकारियों ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया को भी इसकी जानकारी दी कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में 11 टॉयलेट बनने हैं, जिसका बजट भी आ गया है।
कंपनी का कर्मचारी रहेगा तैनात
इन टॉयलेट की निगरानी के लिए 24 घंटे कंपनी का कर्मचारी तैनात रहेगा। मेंटीनेस की जिम्मेदार कंपनी की होगी। शुरू में पांच साल का अनुबंध रहेगा। जल्द ही कंपनी का नाम फाइनल होगा।
विज्ञापन
यहां बनाए जाएंगे टॉयलेट
काशीराम पार्क, नौचंदी ग्राउंड, पल्लवपुरम फेस-2 स्थित चौहान मार्केट, बेगमब्रिज रोड स्थित जीआईसी के सामने, सोहराब गेट बस अड्डे के सामने, हापुड़ अड्डे चौराहे के पास, जिमखाना मैदान, प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, परतापुर बाईपास स्थित कान्हा गोशाला के रास्ते पर और डीएन कॉलेज के सामने तांगा स्टैंड की भूमि पर टॉयलेट बनाया जाएगा।
-- -- -
वर्जन
भारत स्वच्छ मिशन के तहत शहर में 11 नए टॉयलेट बनेंगे, जिसमें 24 घंटे कंपनी का कर्मचारी मौजूद रहेगा। निगम के अधिकारी भी इसकी मॉनीटरिंग करेंगे। - अमित कुमार शर्मा, मुख्य अधिशासी अभियंता नगर निगम