{"_id":"5cb1fdd7bdec2276d05c1a60","slug":"101555168727-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी प्रवेश परीक्षा जल्द, कॉलेजों से मांगी सीटों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी प्रवेश परीक्षा जल्द, कॉलेजों से मांगी सीटों की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-सहारनपुर मंडल के सभी जिलों के ध्यानार्थ
तीन साल बाद हो रहा है सीईटी की परीक्षा का आयोजन
मई के दूसरे सप्ताह में प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध कॉलेजों से पीएचडी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए जल्द ही सीईटी की परीक्षा की तिथि घोषित होने वाली है। यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों से शोध निदेशकों और उनके निर्देशन में शोध करने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी मांग ली है। कुल कितनी सीटें हैं। कितनी सीटें खाली हैं। इसकी पूरी जानकारी मांगी गई है, ताकि जल्द से जल्द मई में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा सके। तीन साल बाद होने वाली इस परीक्षा का बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को इंतजार है।
पीएचडी में रजिस्ट्रेशन के लिए अभी सिर्फ मुक्त श्रेणी वाले छात्र-छात्राओं को सीधे रजिस्ट्रेशन की छूट है। मुक्त श्रेणी में जेआरएफ, टीचर, नेट, एमफिल, एनआरआई, गेट और आर्मी पर्सन शामिल हैं। इन सभी को पीएचडी के लिए सीईटी देने की बाध्यता नहीं है। पचास फीसदी सीटों पर रजिस्ट्रेशन सीईटी पास करने वाले छात्र-छात्राओं के किए जाएंगे। पीएचडी में प्रवेश को आखिरी बार सीईटी की परीक्षा अप्रैल 2016 में हुई थी। सीईटी में पास होने वाले छात्र-छात्राओं को छह महीने का रिसर्च कोर्स वर्क करना पड़ेगा। इसके बाद रिसर्च कोर्स वर्क में पास होने पर उनकी आरडीसी होगी। यूनिवर्सिटी मई में प्रवेश परीक्षा आयोजित कराना चाहती है। शुक्रवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस और कॉलेजों में शोध निदेशकों और पीएचडी की खाली सीटों के बारे में जानकारी मांगी है। ताकि उक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा कराई जा सके। प्रवेश परीक्षा को लेकर जल्द ही इसको लेकर बैठक होने वाली है।