फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   होली के त्यौहार पर गुलजार हुए बाजार

होली के त्यौहार पर गुलजार हुए बाजार

Mon, 18 Mar 2019 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
होली के त्यौहार पर गुलजार हुए बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहसूमा। होली का त्योहार नजदीक आते ही कस्बे के बाजार गुलजार होने लगे हैं। रंग और मेड इन इंडिया पिचकारी बच्चों को आकर्षित कर रहे हैं।
होली का पर्व 21 मार्च को है। कस्बे का मुख्य बाजार, कैलाशपुरी, चौकट्टा आदि में रंग एवं पिचकारी बिकनी शुरू हो गई हैं। रंग और मेड इन इंडिया पिचकारी बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। बच्चों को वाटर गन रूपी पिचकारी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन पिचकारियों की कीमत 50 से लेकर 500 रुपये तक खूब बिक रही हैं। गुलाल की कीमत 180 रुपये में 500 ग्राम है। होली से पहले व्यापरियों के चेहरों पर रौनक आ गई है। दुकानदार विक्की माहेश्वरी, सोनी गर्ग एवं योगेश राजवंशी का कहना है कि होली नजदीक होने पर बच्चे उत्साहपूर्वक खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि एकादशी के बाद से रंग एवं पिचकारियों में इजाफा हो गया है।
हलवाइयों की दुकानों पर बनने लगे पकवान
होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में हलवाइयों की दुकानें सजने लगी हैं। दुकानों पर गुंजिया एवं नमकीन बनाकर दुकान सजाई जाने लगी हैं। हलवाई दुकानदारों का कहना है कि होली के लिए विशेष रूप से नमकीन व गुंजिया तैयार की जा रही हैं। हालांकि इस बार खाद्य विभाग की टीम ने बाजार में छापेमारी नहीं की है।
विज्ञापन


दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया
बहसूमा। क्षेत्र इंचौली के गांव कुनकुरा निवासी रामदास पुत्र खिम्मी ने बताया कि उसने अपने पुत्री की शादी नौ साल पूर्व थाना क्षेत्र बहसूमा के गांव अस्सा निवासी बृजनंदन के साथ की थी। आरोप है कि उसका पति शुरू से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता आ रहा था। कई बार हुई पंचायतों में बार-बार भविष्य में दहेज उत्पीड़न तथा मारपीट व ग्रह कलेश नहीं करने का भरोसा दिलाने पर भेजा है। अब तो सभी हदें पार कर उसे छोड़ दूसरा घर बसाने की धमकी देने लगा है। पीड़ित के पिता ने आरोपी दामाद पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र कांबोज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपंरात ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed