फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दोपहर को ही बंद हो गए मंदिरों के कपाट

दोपहर को ही बंद हो गए मंदिरों के कपाट

Sat, 28 Jul 2018 03:08 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
दोपहर को ही बंद हो गए मंदिरों के कपाट
दोपहर में ही बंद हो गए मंदिरों के कपाट
विज्ञापन

मेरठ। शुक्रवार मध्य रात्रि से सदी का सबसे बड़ा और लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण पड़ा। जो भारत समेत दुनिया के अधिकांश देशों में देखा गया। चंद्र ग्रहण मध्यरात्रि 11 बजकर 54 मिनट से शुरू हुआ। हालांकि दोपहर 2 बजकर 54 मिनट पर सूतक लगने से पहले ही सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। शनिवार को सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर चंद्र्रग्रहण पूर्ण हुआ। बाबा औघड़नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि चंद्रग्रहण पूर्ण होने के बाद सुबह के समय भगवान को स्नान कराने के बाद आरती उतारी गई। इसके बाद मंदिर के कपाट जनता के लिए खोले गए।



रालोद का कार्यक्रम स्थगित
मेरठ। लगातार हो रही बारिश के कारण रालोद का 28 जुलाई को होने वाला पोल खोल धावा बोल कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने दी। उनका कहना है कि उप्र में किसानों को न तो फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है और न ही समय पर गन्ने का भुगतान। इसके चलते किसान परेशान है। उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रालोद शीघ्र कार्यक्रम की तिथि निर्धारित करेगी। दौराला में ही विशाल कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed