{"_id":"5b3151c24f1c1bf56e8b9e50","slug":"101529958850-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेण्डर के अवैध कारोबार से होसकता है बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेण्डर के अवैध कारोबार से होसकता है बड़ा हादसा
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलेंडर के अवैध कारोबार पर रोक की मांग
मेरठ। मुजफ्फरनगर जिले में सिलेंडर से हुए दर्दनाक हादसे को देखते हुए मेरठ में फलफूल रहे अवैध सिलेंडरों के कारोबार पर जनहित में अंकुश लगाना जरूरी है। सोमवार को भारतीय उद्योग विकास व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष काजी शादाब ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जाकिर कालोनी में एक व्यक्ति अपने भाइयों के साथ मिलकर अवैध रूप से पिछले कई वर्षों से सिलेंडर व रेगूलेटर बनाने का कार्य कर रहा है। इस अवैध कृत्यों से घनी आबादी में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। सीएम को भेजे गए ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि तीन वर्ष पूर्व बिहार के बौद्घ गया में जो बम विस्फोट हुआ था यह विस्फोट सिलेंडर के द्वारा ही किए गए थे। सोमवार को मुजफ्फरनगर में कबाड़ की दुकान में सिलेंडर से हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हुई ऐसा हादसा मेरठ में ना हो इसके लिए इस अवैध कारोबारी एवं उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग सीएम से की गई है।