{"_id":"5b0b1aeb4f1c1ba36e8b4ed7","slug":"101527454443-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर क्रिकेट लीग में नीलकंठ व करन एकेडमी जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर क्रिकेट लीग में नीलकंठ व करन एकेडमी जीते
Updated Mon, 28 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। करन क्रिकेट एकेडमी में आयोजित समर क्रिकेट लीग में रविवार को नीलकंठ एकेडमी व करन ने मैच जीते।
रविवार से अंडर 7-14 खिलाड़ियों का समर लीग शुरू हुआ। पहले दिन नीलकंठ ने एमपी एकेडमी को दो विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपी एकेडमी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 141 रन बनाए। जवाब में नीलकंठ एकेडमी ने यह लक्ष्य 19वें ओवर में आठ विकेट पर हासिल कर लिया। पारस ने 37, प्रतीक ने 29 बनाए। आदित्य, अंशुल व अयान ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच प्रतीक रहे। दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए करन एकेडमी रेड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 138 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में करन ब्लू 19वें ओवर में 132 रनों पर ढेर हो गई। दीपक ने 33, हार्दिक ने 26 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच दिपांशु को चुना गया। आयोजक सचिव अतहर अली ने बताया लीग में दो मैच होंगे।
एमपी सिंह ने जीता मैच
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित श्रीनाथ एकेडमी में प्रथम प्रदीप गर्ग मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को एमपी सिंह ने सात विकेट से मैच जीता। एमपी सिंह की गेंदबाजी के सामने दीवान एकेडमी के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। पहले खेलते हुए दीवान एकेेडमी 19 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। एमपी सिंह के गेंदबाज शिवम ने पांच, आबिद ने दो विकेट लिये। जवाब में एमपी सिंह एकेडमी ने यह लक्ष्य दसवें ओवर में तीन विकेट पर हासिल कर लिया। युवराज ने 23 रन बनाए। आयोजक सचिव वैभव गर्ग ने बताया मैन ऑफ द मैच शिवम रहे। कोच दीपक सिद्धू, अविनाश राजपूत, मनीष राणा, कृष्णा, रॉबिन, वंश गुप्ता, सागर, विनीत राणा, मोहित आदि मौजूद रहे।