फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में हावी रहा जानी पैनल

मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में हावी रहा जानी पैनल

Sun, 29 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में हावी रहा जानी पैनल
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति के वर्ष 2018-19 के चुनाव की मतगणना में राजेंद्र सिंह जानी पैनल हावी रहा। जानी पैनल ने अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह जानी, महामंत्री पद पर देवकी नंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार और कनिष्ठ कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज गुप्ता के रूप में चार पदों पर कब्जा किया। वहीं, निकटतम पैनल अजय त्यागी ने भी पांच पद झटके। कुल 21 पदों की कार्यकारिणी में नौ पदों के परिणाम शनिवार को आ गए जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गणना आज रविवार को होगी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी मंडल के आरएच अंसारी, जगदीश गिरी और नगेंद्र यादव ने बताया कि कचहरी स्थित पं. नानक चंद सभागार में मतगणना सुबह 8:30 बजे दो स्थानों पर हुई। 2469 मतों की गणना के लिए 50-50 वोटों के बंडल बनाए गए थे। चुनाव में राजेंद्र सिंह जानी/देवकी नंदन शर्मा पैनल और अजय त्यागी/परवेज आलम पैनल के बीच मुकाबला रहा। तीसरा पैनल देवप्रकाश/राजीव गोयल का था। अजय त्यागी पैनल में वरिष्ठ व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पदों पर अजय गुप्ता व अशोक सिंघानिया, संयुक्त मंत्री प्रशासन मनोज कुमार, संयुक्त मंत्री लाइब्रेरी वरुण गुप्ता और संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर रजत पालीवाल जीते। चुनाव में कुल 49 प्रत्याशी मैदान में रहे थे।
विज्ञापन

विजयी जुलूस निकाला
जानी पैनल की जीत के बाद अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में विजयी जुलूस निकाला। वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्र पाल सिंह धामा के निवास स्थान पर सभी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता कृष्ण पहल, चौ. ब्रह्मपाल सिंह, स्वर्ण सिंह, पूर्व विधायक एस राणा, सुरेंद्र ढाका, जगत सिंह, उदयवीर सिंह राणा, जितेंद्र बना, डीजीसी अनिल तोमर, चौ. राजसिंह, चौ. धीर सिंह, अजय सिंह मान, बीरेंद्र कुमार, सतीश रूहासा, अमरपाल राणा, कर्णवीर सिंह मलिक, अवनीश सिवाच, रविंद्र कुमार, अनिल जंगाला, मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी, उर्वशी सिंह सहित तमाम वरिष्ठ अधिवक्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता अमित दीक्षित ने भी विजयी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यह सभी साथियों की जीत: जानी
मेरठ बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी ने इस जीत को सभी अधिवक्ताओं की जीत बताया। कहा कि वह वकीलों के लिए काम करेंगे। साल 2019 में हाईकोर्ट बेंच स्थापित हो जाए, इसके लिए वह मजबूती से आंदोलन चलाएंगे। उन्होंने सभी वकीलों का आभार जताया।

वकीलों के लिए हर समय हाजिर: शर्मा
मेरठ बार के नव निर्वाचित महामंत्री देवकी नंदन शर्मा ने कहा कि मुझे युवा व वरिष्ठ वकीलों ने जीत दिलाकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उस पर पूरा उतरने का प्रयास करूंगा। मैं अपने साथियों के लिए हर समय उपलब्ध रहूंगा। हाईकोर्ट बेंच आंदोलन मजबूती से चलेगा।
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में खास बातें:
04 पद राजेंद्र जानी पैनल के नाम रहे अध्यक्ष, महामंत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष
05 पद अजय त्यागी पैनल के नाम, वरिष्ठ व कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री लाइब्रेरी व प्रकाशन
21 पदों पर हुआ था चुनाव, इनमें नौ पदाधिकारी हैं तो 12 कनिष्ठ व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
- कार्यकारिणी सदस्यों की आज होगी मतगणना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed