फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एनएच-58 पर आज रहेगा रूट डायवर्जन

एनएच-58 पर आज रहेगा रूट डायवर्जन

Sat, 06 Jan 2018 02:01 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
एनएच-58 पर आज रहेगा रूट डायवर्जन
एनएच-58 पर आज रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
मोहिउद्ीनपुर शुगर मिल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को एनएच-58 पर रूट डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि कार्यक्रम में वीआईपी व जनता के शामिल होने के कारण हाईवे पर भारी भीड़ होने की संभावना है। ऐसे में जाम की स्थिति से बचने के लिए भारी वाहनों समेत रोडवेज बसों का भी डायवर्जन रहेगा।
ये रहेगी व्यवस्था
जिन भारी वाहन को मुजफ्फरनगर से दौराला, परतापुर होते हुए गाजियाबाद व दिल्ली की तरफ जाना है। ऐसे वाहनों को दौराला से डायवर्ट कर दिया जाएगा। यह भारी वाहन दौराला, लावड़, मसूरी, मवाना, किठौर से हापुड़ होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन

ऐसे भारी वाहन जिन्हें शामली की ओर से परतापुर होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली व हापुड़ की तरफ जाना है। ऐसे वाहनों को नानू पुल सरधना से डायवर्ट कर दिया जाएगा। वे नानू पुल सरधना से दौराला, लावड़, मसूरी, मवाना, किठौर से हापुड़ होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे भारी वाहन जिन्हें बागपत, बड़ौत से दिल्ली, अलीगढ़, मुरादाबाद जाना है। वे परतापुर तिराहे से बिजली बंबा बाईपास के रास्ते खरखौदा होकर हापुड़ के रास्ते अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
हापुड़ से खरखौदा होते हुए खरखौद मोड़ से जाने वाले भारी वाहन खरखौदा मोड़ से डायवर्ट कर बिजली बंबा बाईपास से परतापुर तिराहे की तरफ जा सकेंगे।
गाजियाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें मेरठ व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है। ऐसे वाहनों को मोदीनगर से डायवर्ट कर दिया जाएगा।
खास बात
मोहिउद्ीनपुर शुगर मिल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर की गई व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed