{"_id":"59c576664f1c1bff6c8b48a4","slug":"101506113126-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमिटी इंटरनेशनल और स्टेप ने जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमिटी इंटरनेशनल और स्टेप ने जीता फाइनल
Updated Sat, 23 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गंगानगर। मवाना रोड ट्रांसलेम एकेडमी में पांच दिवसीय सीबीएसई नार्थ जोन प्रथम गर्ल्स फुटबाल टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में अंडर-19 वर्ग में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा और अंडर- 17 वर्ग में स्टेप बाई स्टेप विजयी रहे। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। डीएम ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
शुक्रवार सुबह पहला फाइल मुकाबला अंडर-19 वर्ग में आर्मी स्कूल नोएडा और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। उसके बाद दोनों टीमों को पांच-पांच पेनाल्टी शूटआउट दिए गए। इसमें दोनों टीमें बराबर रहीं। उसके बाद दोनों टीमों को डेड शॉट मिला। इसमें एमिटी इंटरनेशनल ने बढ़त बनाकर 6-5 से मुकाबला जीत लिया। अंडर-17 वर्ग में फाइनल मुकाबले के लिए स्टेप बाई स्टेप और ट्रांसलेम एकेडमी में टक्कर शुरू हुई। स्टेप बाई स्टेप की टीम ने 3-0 से मैच जीत लिया। डीएम समीर वर्मा ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में इस दौरान अजय कुमार, अमित, देवेश और नैना आदि मौजूद रहे।
इन्हें भी किया सम्मानित
टूर्नामेंट में अंडर- 9 में दूसरे नंबर पर रही टीम आर्मी स्कूल नोएडा, तीसरे पर रही विद्याज्ञान स्कूल सिकंद्राबाद और चौथे पर ट्रांसलेम एकेडमी मेरठ को सम्मानित किया गया। अंडर-17 वर्ग में भी दूसरे स्थान पर रही ट्रांसलेम एकेडमी मेरठ, तीसरे पर डीपीएसजी इंटरनेशनल स्कूल डासना गाजियाबाद और चौथे पर रही रियान इंटरनेशनल गाजियाबाद को ट्राफी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विजेता टीमें नेशनल में करेंगी प्रतिभाग
खेल प्रभारी प्रदीप त्यागी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में विजयी टीमों ने नेशनल टूर्नामेंट में जगह बनाई है। नवंबर में मध्यप्रदेश के देवास में सीबीएसई द्वारा नेशनल टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। इसमें अंडर-19 में विजयी एमिटी इंटरनेशनल नोएडा और अंडर-17 वर्ग में स्टेप बाई स्टेप नोएडा टीमें नेशनल में खेेलेंगी।