फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1003 patient check in jan aarogya fare

जन आरोग्य मेले में की 1003 मरीजों की जांच

Mon, 24 Feb 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
1003 patient check in jan aarogya fare
कलीना में स्वास्थ्य मेले में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : SARDANA
रोहटा/माछरा। सीएचसी रोहटा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलीना तथा गोविंदपुर घसौली पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। केंद्रों पर कुल 252 रोगियों का पंजीकरण हुआ जिसमें गेस्ट्रो के 20 स्किन के 98 एनेमिया के छह हैपीरटेंश के 18 सांस के 26 बुखार के 38 एवं अन्य बिमारियों के 46 रोगियों को दवाई दी गई।
विज्ञापन

स्वस्थ्य मेले में अपेक्षा के अनुरूप जन सामान्य को लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया गया कि दवाइयों का कोई विभाग द्वारा मेले के लिए कोई बजट नहीं होने के चलते पूर्ण सुविधा नहीं मिलने से मरीज परेशान नजर आए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य मेले के लिए अलग से कोई बजट नहीं आता हैं। स्वास्थ्य मेले में डॉ. अजमल, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. दीपक, डॉ. रविंद्र, देवेंद्र शर्मा फार्मासिस्ट, एवं आरबीएसके तथा सामुदायिक हेल्थ सेंटर के सभी कर्मचारियों ने अपनी अपनी सहभागिता निभाई। डॉ. विपिन कुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहटा ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य मेले पर संतोष जताया।
विज्ञापन

वहीं माछरा के अमरपुर, कायस्थ बड्ढा एवं किठौर की पीएचसी पर मेला आयोजित किया गया। जिसमें 751 मरीजो का नि:शुल्क पंजीकरण किया। एलएलआरएम के प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी माछरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि अमरपुर पीएचसी पर त्वचा के 38, श्वास रोग 14, पेट लीवर 35, दर्द 21, जुकाम खांसी 39, मधुमेह 17, रक्तचाप 14, अन्य 37 मरीज मिले। पीएचसी किठौर पर श्वास के 57, पेट दर्द 4, त्वचा रोग 42, उच्च रक्तचाप 2, मधुमेह 2, मलेरिया 6, एचआईवी 3, गर्भवती महिलाएं 13, बलगम टेस्ट 4 अन्य 17 मरीज रहे। पीएचसी किठौर कैंप में डॉ. कुलदीप शर्मा, फार्मासिस्ट बिजेंद्र प्रधान, अमनदीप कोर, सत्यवती, बिजेन्द्र शर्मा, आदि रहे। पीएचसी कायस्थ बड्ढा में 406 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया। कैंप में डॉ. रविशंकर शर्मा, फार्मासिस्ट वारिश खान, सावित्री देवी, राकेश कुमार आंगनबाड़ी औैर डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. गुफरान, इसरार और एलएलआरएम के चिकित्सक तथा उमा लोक अस्पताल के भी चिकित्सक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed