फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10000m daud me surendra kumar avval

10 हजार मीटर दौड़ में सुरेंद्र कुमार अव्वल रहे

Fri, 26 Oct 2018 02:09 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 26 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
10000m daud me surendra kumar avval
meerut - फोटो : meerut
हापुड़ रोड 44वीं वाहिनी पीएसी के खेल मैदान पर चल रही अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 10 हजार मीटर दौड़ में 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली के सुरेंद्र कुमार अव्वल रहे। दूसरे स्थान पर भी 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली के ताराचंद और तीसरे स्थान पर 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के सचिन कुमार ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पोलवाल्ट में 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली के रंजीत सिंह प्रथम, 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के मोहर सिंह द्वितीय और 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के जयवीर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में प्रथम स्थान 42वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के दीपक सिंह, द्वितीय स्थान 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के सुखवीर सिंह और तृतीय स्थान 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के राजेन्द्र राणा ने अर्जित किया। 100 मीटर फर्राटा दौड़ आकर्षण का केंद्र रही। इसमें 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के सुनित कपासिया ने प्रथम, 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के सतेंद्र कुमार ने द्वितीय और 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के शुभम यादव ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह त्रिकूद में 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के विनय कुमार प्रथम, 43वीं वाहिनी पीएसी एटा के बिरेश कुमार द्वितीय और 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के मनोज कुमार तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के अंकित तोमर प्रथम, 47वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के कल्याण सिंह द्वितीय और 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के हिमांशु तोमर तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर बाधा दौड़ में 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के मोहित कुमार प्रथम और इसी वाहिनी के गौरव दीक्षित दूसरे स्थान पर रहे। तृतीय स्थान 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के रजनेश कुमार ने अर्जित किया। मुख्य अतिथि एथलेटिक्स प्रशिक्षक (सेवानिवृत्त) राजाराम, कैश कॉलेज के डायरेक्टर डा.एसपी देशवाल और उप सेनानायक शिष्यपाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर आरके सिंह, नितिन कुमार सिंह, विजय कुमार पांडेय, ऊदल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed