फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   100 persons in line to get ticket in SP

टिकटों के लिए सपा नेताओं में घमासान, सात सीटों पर 100 दावेदार

Wed, 12 Jan 2022 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
100 persons in line to get ticket in SP
सपा में टिकट के 100 दावेदार, तेज हुआ घमासान
विज्ञापन

मेरठ। सपा नेताओं में टिकट के लिए घमासान तेज हो गया है। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष मंगलवार को भी लखनऊ में डेरा डाले रहे। सपा में मेरठ जिले से सातों विधानसभा सीटों के लिए 100 से ज्यादा नेताओं ने दावेदारी की है।
सपा इस बार नए और युवा चेहरों पर दांव खेल सकती है। हालांकि कई दिग्गज नेता भी टिकट के लिए जोर लगा रहे हैं। वर्ष 2017 में सपा सिर्फ शहर विधानसभा सीट ही जीत पाई थी। मेरठ दक्षिण और मेरठ कैंट सीट गठबंधन में कांग्रेस के पास थी।
विज्ञापन

शहर से विधायक रफीक अंसारी एकमात्र जीते थे, इसलिए उनकी दावेदारी इस बार भी मजबूत है। इस बार सपा का रालोद से गठबंधन हो गया है, ऐसे में इस बार दो सीटें रालोद के खाते में जाने की उम्मीद है। दिग्गज जो अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश करेंगे, उनमें हस्तिनापुर सीट से दो बार जीत चुके प्रभुदयाल वाल्मीकि, बसपा से आए पूर्व विधायक योगेश वर्मा, तीन बार किठौर से जीते पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर और सिवालखास से विधायक रह चुके गुलाम मोहम्मद प्रमुख हैं। सरधना से अतुल प्रधान फिर से टिकट के लिए दावेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीट आवेदन करने वाले कुछ नेता
मेरठ कैंट संजीव गुप्ता, परविंद्र इशू, कौशल भदौड़ा
सिवालखास चौधरी राजपाल सिंह, गुलाम मोहम्मद, माजिद चौहान
सरधना अतुल प्रधान, गौरव प्रधान
किठौर शाहिद मंजूर, बाबर चौहान, यूसुफ सैफी
हस्तिनापुर प्रभुदयाल वाल्मीकि, योगेश वर्मा, विपिन मनोठिया
दक्षिण मेरठ आदिल चौधरी, पवन गुर्जर, इकरामुद्दीन सैफी, बदर अली
शहर मेरठ रफीक अंसारी, आदिल अंसारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed