फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   100 cameras searched, miscreants not found

Meerut News: 100 कैमरे खंगाले, नहीं मिले बदमाश

Fri, 13 Jan 2023 08:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
100 cameras searched, miscreants not found
सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने महिला से हुई लूट का जताया विरोध, खुलासे की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सेंट्रल मार्केट में पीसीएस अधिकारी की पत्नी का पर्स लूटने वाले बदमाशों का नौचंदी पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में सेंट्रल मार्केट समेत आसपास के 100 से ज्यादा कैमरे खंगाल चुकी है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार उपाध्याय का कहना है कि एक कैमरे में बदमाशों के चेहरे स्पष्ट आ चुके हैं। पीड़िता ने भी उन्हें पहचान लिया है।
नौचंदी थाना क्षेत्र के ई-ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी रामजीलाल सहारनपुर में पीसीएस अधिकारी है। बुधवार शाम को उनकी पत्नी कुंती बेटी के साथ स्कूटी पर सवार होकर सेंट्रल मार्केट में खरीदारी करने गई थी। खरीदारी करने के बाद स्कूटी पर सवार होकर जब वह घर लौट रही थी तो सेक्टर-2 के मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाश कुंती का पर्स लूटकर फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची नौचंदी पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सकें। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए दो दिनों में 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की
पीसीएस अधिकारी की पत्नी से हुई पर्स लूट की घटना पर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने रोष जताया। व्यापारी बृहस्पतिवार को नौचंदी थाना प्रभारी के पास पहुंचे और घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ानी चाहिए। उन्होंने चौकी प्रभारी पर भी कार्रवाई करने की बात कही है। इस दौरान सेंट्रल मार्केट के अध्यक्ष किशोर वाधवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन रस्तोगी, कोषाध्यक्ष आशीष गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज बजाज, अंकेश अग्रवाल और निशांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed