फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 trains will be cancelled for three months, Railways released the list

Meerut News: तीन महीने रद्द रहेंगी 10 ट्रेनें, रेलवे ने जारी की सूची

Wed, 12 Jun 2024 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
10 trains will be cancelled for three months, Railways released the list
सहारनपुर। इस बार रेलवे ने सर्दी शुरू होने से पहले ही ट्रेनों के निरस्तीकरण की घोषणा कर दी है। दिसंबर 2024, जनवरी और फरवरी 2025 में रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची जारी की है। इसमें सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ट्रेन नंबर 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 27 फरवरी तक, 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त रहेगी। 14606 जम्मूतवी-ऋषिकेश एक्सप्रेस एक दिसंबर से 23 फरवरी और 14605 ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक नहीं चलेंगी। 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस सात दिसंबर से 22 फरवरी, 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस सात दिसंबर से 22 फरवरी तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को तीन दिसंबर दो मार्च तक बंद रखा जाएगा। 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी सुपर एक्सप्रेस एक दिसंबर से एक मार्च तक अंबाला-नई दिल्ली के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-- सहरसा-सरहिंद के बीच चलेंगी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। ट्रेन नंबर 05575 सहरसा-सरहिंद ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सहरसा से बुधवार को रात 7:30 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 9:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 05576 सरहिंद-सहरसा विशेष ट्रेन 14 जून को सरहिंद से रात दो बजे प्रस्थान करेगी और सहारनपुर में सुबह 5:05 बजे आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed