{"_id":"6741111d92c35d41440b03b4","slug":"10-thousand-rupees-reward-arrested-in-robbery-case-in-golden-avenue-colony-mawana-news-c-40-1-smrt1041-107010-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गोल्डन एवेन्यू काॅलोनी में लूट मामले में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गोल्डन एवेन्यू काॅलोनी में लूट मामले में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
मवाना। मेरठ रोड पर स्थित गोल्डन एवेन्यू काॅलोनी में चौकीदारों को बंधक बनाकर की गई लूट की वारदात में 10 हजार के इनामी बदमाश गौरव उर्फ भोला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
26 सितंबर की रात गोल्डन एवेन्यू काॅलोनी में दो चौकीदारों को बंधक बनाकर बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का तेल, काॅपर वायर, चौकीदार की बंदूक, दो मोबाइल व साइकिल लूट लिए थे। चौकीदार की रिपोर्ट पर पुलिस मोहित उर्फ भूरा, रंजीत, दीपांशु उर्फ लोहरु, मन्नू, कुंदन व साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि गौरव उर्फ भोला फरार चल रहा था। इस पर एसएसपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था।
थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि सांधन पुलिया पर चेकिंग के दौरान मवाना खुर्द की ओर से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुका। बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। बाइक गिरने पर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम गौरव उर्फ भोला बताया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की निशानदेही से काॅलोनी से लूटी गई डीवीआर व एलसीडी सांधन पुलिया रजबहे के पास ईख के खेत से बरामद की है।