फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 rupaali and 12 ananya topper

बेटियों ने दिखाया जलवा : 10वीं में रूपाली, 12वीं में अनन्या टॉपर 

Sat, 10 Jun 2017 01:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Jun 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
10 rupaali and 12 ananya topper
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में बेटियां फिर आगे रहीं। 10वीं में एसडीएस इंटर कॉलेज कंचनपुर घोपला की रूपाली 91.50 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की टॉपर बनीं। इंटर में शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर की अनन्या गुप्ता 93.80 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में अव्वल रहीं।
विज्ञापन


हाईस्कूल में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनपुर के ऋतिक यादव और एमएस इंटर कॉलेज रिठानी के हर्ष कुमार 91.33 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से जिले में दूसरे स्थान पर रहे। अनुपमा हायर सेकेंड्री स्कूल भावनपुर की स्वाति अधाना 91.17 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट में शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर की रितिका गुप्ता 93.60 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि फलावदा के पास नागौरी के एस सोनी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रियांशी 91.0 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


ईस्कूल में 50087 छात्र पंजीकृत थे, इनमें से 45553 ने परीक्षा दी, 37380 पास हुए। 12वीं में 44202 छात्र पंजीकृत थे, 42050 ने परीक्षा दी और 35050 छात्र पास हुए। जिले में हाईस्कूल का रिजल्ट 82.06 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का 83.35 प्रतिशत रहा। प्रदेश में हाईस्कूल में मेरठ का 34वां स्थान रहा, जबकि इंटर में 38वां। पिछले साल मेरठ हाईस्कूल में प्रदेश में 37वें और इंटर में 50वें स्थान पर था। वर्ष 2016 में इंटरमीडिएट का रिजल्ट 88.45 प्रतिशत और हाईस्कूल का रिजल्ट  87.50 प्रतिशत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed