फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 people, including in-laws, accused of assault

Meerut News: ससुरालियों समेत 10 लोगों पर मारपीट का आरोप

Thu, 11 Dec 2025 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
10 people, including in-laws, accused of assault
पति के दोस्त पर यौन शोषण, फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में पति, ससुर, ननद आदि सहित 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने ससुराल वालों पर मारपीट, उत्पीड़न करने, ननदोई व ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास, पति के दोस्त पर यौन शोषण करने और उसके फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
महिला ने प्राथमिकी में बताया कि उसकी शादी मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी युवक से जून 2020 में शादी हुई थी। ससुराल वाले हमेशा मारपीट करते और यातनाएं देते रहे। ससुराल में कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान ननदोई ने उसके साथ यौन शोषण का प्रयास किया। शोर मचाने पर ससुराल वाले व रिश्तेदार आए। सभी ने उस पर ही उल्टा इल्जाम लगाकर उसके साथ मारपीट की। ससुर भी यौन शोषण का प्रयास कर चुका है।
विज्ञापन

जून 2025 में पति ने उसके साथ मारपीट की थी। पति का दोस्त चोट की दवाई लेकर आया, जिसे खाते ही नशा हो गया। पति के दोस्त ने उसका यौन शोषण किया और उसकी फोटो खींच ली। किसी को बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद पति उसे मायके में छोड़ गया। पति का दोस्त उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी की बात मानी तो उसने उसके फोटो पति को दिखा दिए। इसके बाद पति और बहनोई उसके मायके में आए। दोनों ने उसके व उसकी मां के साथ मारपीट की और बच्चे को जबरन छीनकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति, ससुर, दो ननदोई, दो ननद, पति के दोस्त व एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed