फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 farmer families were given cheques of Rs 5 lakh each.

Meerut News: 10 किसान परिवारों को 5=5 लाख के चैक किए

Sat, 21 Feb 2026 07:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 21 Feb 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
10 farmer families were given cheques of Rs 5 lakh each.
समाधान दिवस में 65 में केवल 8 शिकायतों का समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में नायब तहसीलदार ने लोगों की शिकायतों को सुना। 65 शिकायतों में से मौके पर केवल आठ का ही निस्तारण हो सका। मुख्य मंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा योजना के तहत 10 किसानों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये के चैक दिए।
नायब तहसीलदार सचिन चौधरी ने लोगों की शिकायतों को सुना। खीमचंद किशनपुर बिराना ने सरकारी नाली को कब्जा मुक्त कराने, ताज मोहम्मद ने चकरोड की पैमाईश कराकर आवागमन सुचारु कराने, राजेंद्र प्रसाद जाटव ने बोर्ड चोरी होने, जाहिद जई मुकदमा दर्ज कराने, किरण नंगला जलालपुर खतौनी में नाम शुद्ध कराने, भगत सिंह मीवा ने जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कराने, दिलदार अहमद मवाना खुर्द ने पीएम योजना के तहत सडक निर्माण कराने, नितिन मलिक पिलौना चकरोड व नाली को कब्जा मुक्त कराने आदि की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा विद्युत निगम से जुड़ी कई शिकायतें आईं। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा योजना के तहत कविता चौधरी निवासी बना, राजेश निवासी तरबीयतपुर, रुबी देवी निवासी दबथला, ममता निवासी राफन, मोनिका त्यागी मवाना खुर्द, राजकुमारी निवासी भटीपुरा, मुनेश मुबारिकपुर, अलका आलमगिर उर्फ बढला, पूनम नेडू और सुरेशवती चितवाना शेरपुर को 5-5 लाख रुपये के चैक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed