{"_id":"607deccc8ebc3e8d0472a179","slug":"10-bigha-crop-of-wheat-burnt-due-to-spark-of-high-tension-line-sardana-news-mrt535215616","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं की 10 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं की 10 बीघा फसल जली
विज्ञापन

सरधना। अटेरना गांव के जंगल में सोमवार दोपहर हाईटेंशन लाइन में उठी चिंगारी से खेत में पकी खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। ग्रामीणों के आग पर काबू पाने तक 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख में तब्दील हो गई।
गांव अटेरना निवासी कुलदीप पुत्र सुरेश के गंगनहर पटरी के निकट स्थित खेत में हैं। खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। सोमवार दोपहर अचानक तारों में चिंगारी उठने से गेहूं की फसल में आग लग गई। खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर आग की लपटें उठती देख उसे बुझाने के लिए दौडे़, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। सूचना पाकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।