फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1.68 lakh looted from commission agent in Mohiuddinpur

मोहिउद्दीनपुर में कमीशन एजेंट से 1.68 लाख लूटे

Wed, 26 Oct 2022 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
1.68 lakh looted from commission agent in Mohiuddinpur
मोहिउद्दीनपुर में कमीशन एजेंट से 1.68 लाख लूटे
विज्ञापन

पुलिस की जांच में झूठी निकली लूट की सूचना, बैग से रुपये बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
परतापुर। दिल्ली देहरादून हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर में मंगलवार को दिनदहाडे़ दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी सवार एक कंपनी के कमीशन एजेंट को चाकू दिखाकर एक लाख 68 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मेरठ निवासी रजत वर्मा पुत्र अनुपम वर्मा और अंकुर गोयल मोदीनगर की एक कंपनी में कमीशन एजेंट और डिस्ट्रीब्यूटर हैं। मंगलवार को रजत वर्मा कंपनी का 4 लाख 90 हजार रुपये मोदीनगर स्थित यश बैंक में जमाकर मेरठ लौट रहे थे। उनके बैग में 1 लाख 68 हजार 240 रुपये बचे थे। स्कूटी सवार दोनों युवक रेलवे स्टील ब्रिज के नीचे पहुंचे तो पीछे से आए एफजेड और अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। चाकू से डराकर बैग में रखे रुपए लेकर भाग गए।
विज्ञापन

बाद में रजत ने फोन से पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। रजत ने बताया कि एफजेड बाइक की नेमप्लेट पर प्रजापति लिखा था। पुलिस का दावा है कि लूटने वाले जानकार हैं। लुटेरों ने बैग लूटने की जगह सिर्फ बैग खोलकर रुपये निकाले। उन्होंने कमीशन एजेंट का मोबाइल तक नहीं छीना। इंस्पेक्टर बीएस बिसारे का कहना है कि लूट की सूचना झूठी थी। रकम बैग से बरामद हो गई है। गलत सूचना देने पर कमीशन एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिखैड़ा में दूध व्यापारी सहित दो लोगों को लूटा
गंगानगर। सिखैड़ा में बदमाशों ने दूध व्यापारी सहित दो लोगों के साथ लूटपाट की। पीड़ित ने इंचौली थाने में तहरीर दी है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी बिट्टू चौहान रविवार रात मोदीपुरम क्षेत्र में दूध देकर लौट रहे थे। मवाना रोड-सिखैड़ा संपर्क मार्ग पर सरकारी बिजली के पास बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। मारपीट करते हुए पांच हजार रुपये, सोने की बाली व अन्य कीमती सामान लूट लिया। रास्ते में कुछ दूरी पर बिट्टू को एक युवक और मिला, उसने बताया कि बदमाशों ने उससे भी मोबाइल, नकदी लूट ली है।
लूट की फर्जी सूचना देने पर तीन युवकों को जेल भेजा
मेरठ। बागपत रोड पर स्कूटी की चाबी निकालने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने खुद को बचाने के लिए टीपीनगर थाने पहुंचकर लूट की फर्जी तहरीर दी। पुलिस ने लूट की फर्जी तहरीर देने वाले आरोपी समेत तीन को हिरासत में ले लिया। इसके बाद तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

पुलिस ने बताया कि जानी थाना क्षेत्र के गांव डालूहेड़ा निवासी राजीव व हिमांशु सोमवार शाम को बागपत रोड स्थित इंद्रानगर में अपने परिचित के पास आए थे। रात में लौटते समय वह दोनों ऋषिनगर के सामने रुक गए। जहां एक युवक ने उनकी स्कूटी की चाबी निकाल ली। राजीव ने फोन कर अपने कुछ दोस्तों को बुला लिया। वहीं, पास में ही विकास पटाखे फोड़ रहा था। इसी बीच विकास का साला मोनू व करन भी वहां पहुंच गए और राजीव व हिमांशु के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि मोनू व करन ने ईंट से प्रहार कर राजीव का सिर फोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल राजीव को थाने लेकर आई। हालांकि उनसे पहले विकास थाने पहुंच गया और राजीव व हिमांशु के खिलाफ 40 हजार रुपये, सोने की चेन व मंगलसूत्र लूटने का आरोप लगाया। पुलिस टीम ने ऋषिनगर पहुंचकर विकास की पत्नी से लूट के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने ऐसी घटना होने से इनकार कर दिया। लूट की फर्जी सूचना देने के मामले में पुलिस ने विकास, व मारपीट के मामले में हिमांशु व मोनू को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed