फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1.06 lakh seats vacant in colleges, plenty of admission

CCSU: कॉलेजों में 1.06 लाख सीटें खाली, प्रवेश का खूब मौका

Thu, 26 Nov 2020 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
1.06 lakh seats vacant in colleges, plenty of admission
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) कैंपस और डिग्री कॉलेजों में ओपन मेरिट से बुधवार को 3450 प्रवेश हुए। कैंपस-कॉलेजों में अब तक कुल एडमिशन की संख्या 94000 पहुंच गई है। एडेड और राजकीय कॉलेजों में 90 फीसदी सीटें भर गई हैं। वहीं, सेल्फ फाइनेंस में बड़ी संख्या में सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन


अभी तक जो प्रवेश हुए हैं उनमें 45307 छात्र जबकि 48505 छात्राएं हैं। अभी भी एक लाख छह हजार सीटें कॉलेजों में खाली हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश का खूब मौका है। सबसे ज्यादा प्रवेश की बात करें तो पहले नंबर पर बीए ही है। अकेले बीए में 42611 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। बीकॉम में 13642 प्रवेश हुए हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर बीएससी कोर्स रहा है। शहर के कॉलेजों की बात करें तो मेरठ कॉलेज, डीएन कॉलेज, एनएएस कॉलेज, आरजी कॉलेज, इस्माईल, कनोहरलाल और शहीद मंगल पांडे कॉलेज में 90 फीसदी सीटें भर गई हैं। ऐसे में इन कॉलेजों में अब आरक्षित कोटे वाली सीटें ही बची हैं। इन सीटों को छात्र-छात्राएं नहीं आने पर कॉलेज अंतिम तिथि में सामान्य श्रेणी में बदलकर प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन


द्वितीय ओपन मेरिट का मेरठ कॉलेज में आज अंतिम दिन
मेरठ कॉलेज में द्वितीय ओपन मेरिट के एडमिशन बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक ऑनलाइन होंगे। इसके बाद द्वितीय ओपन वेटिंग शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक घोषित कर दी जाएगी। इसके प्रवेश 28 नवंबर शाम पांच बजे तक होंगे। इसके बाद शेष बची हुई सीटों के सापेक्ष द्वितीय ओपन वेटिंग 28 नवंबर को शाम छह बजे जारी की जाएगी। इसके प्रवेश दो दिसंबर शाम तीन बजे तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में होंगे महत्वपूर्ण निर्णय
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में शुक्रवार को प्रवेश समिति की बैठक बुलाई गई है। इसमें यूजी और पीजी में एडमिशन को लेकर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में पीजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी तय की जाएगी। बैठक में प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे।


खेल कोटे से प्रवेश में आज अंतिम मौका
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में खेल कोटे के प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को अंतिम मौका है। जो खिलाड़ी किसी कारण से पूर्व में हुए ट्रायल में भाग नहीं ले पाए थे, वे कैंपस में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से ट्रायल दे सकते हैं। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी कागजात लेकर आएं। मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना ट्रायल में खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा। खिलाड़ियों को अपने प्लेयिंग किट लानी होगी। विवि की वेबसाइट पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed