फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut: The ongoing dispute regarding city Qazi ends, meeting between Qari Shafiqur Rahman and Dr. Salikeen

UP: डा. सालिकीन ही मेरठ के शहर काजी, बैकफुट पर आए कारी शफीकुर्रहमान, जानिये कैसे खत्म हुआ ये विवाद

Mon, 24 Mar 2025 08:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 24 Mar 2025 08:08 PM IST
सार

वेस्ट एंड स्थित कैसल व्यू में दोनों पक्षों की बैठक हुई। यहां शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीक़ी और कारी शफीकुर्रहमान कासमी शामिल हुए। कारी ने कहा कि शहर काजी सालिकीन ही रहेंगे और वे उनकी सरपरस्ती करेंगे। 

विज्ञापन
Meerut: The ongoing dispute regarding city Qazi ends, meeting between Qari Shafiqur Rahman and Dr. Salikeen
बैठक करते शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकीन और कारी शफीकुर्रहमान। मौजूद दोनों पक्षों के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में शहर काजी को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीक़ी ही रहेंगे। कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने उनके सिर पर हाथ रखकर कहा कि वह सालिकीन को बेटे की तरह समझेंगे। वहीं सालिकीन ने भी कहा कि कारी शफीकुर्रहमान पहले की तरह अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
विज्ञापन

 

शहर काजी प्रो. जैनुस साजिदीन का इंतकाल होने के बाद उनके बेटे डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीकी को शहर काजी बनाया गया था। इसका कारी शफीकुर्रहमान ने विरोध कर दिया था। उनका कहना था कि सालिकीन नाअहल यानी इस पद के लायक नहीं है, वह आलिम भी नहीं है। वह तो अलीगढ़ में रहते हैं, वह कैसे इस जिम्मेदारी को उठा सकते हैं। कैसे ईद की नमाज ऐसे व्यक्ति के पीछे पढ़ी जाएगी, जो आलिम है ना मौलवी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डॉ. सालिकीन ने कहा था कि वह कारी शफीकुर्रहमान के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। बस इतना ही कहना चाहेंगे कि उनका परिवार मुगलों के वक्त से ही शहर काजी पद की जिम्मेदारी निभाता आ रहा है। वे अपने परिवार की परंपरा के अनुसार शहर में अमन और शांति का पैगाम देते हुए शहर काजी पद पर काम करेंगे। 
बीते शुक्रवार को जामा मस्जिद में कारी शफीकुर्रहमान को लोगों ने तकरीर करने के लिए माइक तक नहीं दिया था और उनका जोरदार विरोध कर दिया था। सोमवार को कारी शफीकुर्रहमान ने यू टर्न ले लिया। 
विज्ञापन

वेस्ट एंड रोड स्थित कैसल व्यू में जिम्मेदारों की बैठक हुई, इसमें कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि डॉ. सालिकीन ही शहर काजी हैं और पूर्व की तरह वह अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। वहीं डॉ. सालिकीन ने भी कहा कि वह कारी शफीकुर्रहमान को अपने वालिद की तरह समझेंगे, साथ ही कारी ही ईद की नमाज से पहले तकरीर करेंगे। डॉ. सालिकीन ईद की नमाज पढ़ाएंगे। इस दौरान दोनों पक्षों से एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed