फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut: Mumbai youth usurped Rs 5 lakh from Shreeshyam Automotive, bought 28 vehicles worth Rs 5.46 crore

Meerut: मुंबई के युवक ने श्रीश्याम ऑटोमोटिव के 5 लाख हड़पे, 5.46 करोड़ की 28 गाड़ियां खरीदीं, ऐसे दिया झांसा

Fri, 28 Mar 2025 11:48 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 28 Mar 2025 11:48 AM IST
सार

महाप्रबंधक पवन कुमार सिंह ने बताया कि मलाड निवासी प्रशांत बाबूलाल चौधरी उनके शोरूम पर आया और बहाने से पांच लाख रुपये ले गया, अब उसका कुछ पता नहीं है। कॉल भी नहीं उठा रहा।   

विज्ञापन
Meerut: Mumbai youth usurped Rs 5 lakh from Shreeshyam Automotive, bought 28 vehicles worth Rs 5.46 crore
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

मुंबई के युवक ने दिल्ली रोड स्थित श्रीश्यामजी ऑटोमोटिव शोरूम से 5.46 करोड़ कीमत की 28 गाड़ी खरीदीं। इनमें से किसी के भी कागजात नहीं लिए। आरोप है कि धोखाधड़ी से आरोपी पांच लाख की नकदी ले गया। रकम मांगने पर आरोपी ने शोरूम के महाप्रबंधक को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

 

थाने में तहरीर देते हुए शोरूम के महाप्रबंधक पवन कुमार सिंह ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के मुंबई के मलाड का रहने वाला प्रशांत बाबूलाल चौधरी उनके शोरूम पर आया था। आरोपी ने महाराष्ट्र में कारों की कमी की बात कहते हुए उनसे कुछ कारें खरीदने का अनुरोध किया। इसके बाद उसने कारों की डिलीवरी लेनी शुरू कर दी। एक साल के भीतर उसने 28 कारें विभिन्न लोगों के नाम से खरीदीं। इनका भुगतान कैश और ऑनलाइन माध्यम से कराया। इन सभी गाड़ियों की इनवॉइस, चेचिस नंबर, इंजन नंबर संबंधित सभी दस्तावेज आरोपी ने नहीं लिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अक्तूबर 2024 को वह धोखाधड़ी से शोरूम से पांच लाख रुपये नकद ले गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि प्रशांत बाबूलाल चौधरी ने कारों की खरीद-फरोख्त की आड़ में कुछ लोगों से धोखाधड़ी कर धन हड़प लिया है। जब आरोपी से फोन पर संपर्क कर पांच लाख रुपये मांगे गए तो उसने जान से मारने की धमकी दी। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed