फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut: Massive fire broke out in a factory in Sardhana, people fled from nearby houses, loss of Rs 50 lakh

Meerut: सरधना में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपास के घरों से निकलकर भागे लोग, 50 लाख का नुकसान

Fri, 04 Apr 2025 09:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 04 Apr 2025 09:43 PM IST
सार

सरधना में दोना बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लगने के बाद हालात बेकाबू हो गए। आसपास के भवनों को भी नुकसान हुआ। विधायक और पूर्व विधायक ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से बात की। 

विज्ञापन
Meerut: Massive fire broke out in a factory in Sardhana, people fled from nearby houses, loss of Rs 50 lakh
फैक्ट्री में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर स्थित फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थिति में भीषण आग लग गई। तेज आग से आसपास के मकान भी चपेट में आ गए। लोगों ने किसी तरह घर से निकल कर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कई घंटे तक लोगों के साथ मशक्कत कर आग बुझाई। करीब 50 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 

Meerut: Massive fire broke out in a factory in Sardhana, people fled from nearby houses, loss of Rs 50 lakh
फैक्ट्री में लगी आग, जो घंटों बाद बुझी। - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला बूढ़ा बाबू निवासी नितिन जैन पुत्र प्रदीप जैन की आदर्श नगर छबड़िया रोड पर श्री पारस एंडरप्राइजेज के नाम में दोना बनाने की फैक्ट्री है। बृहस्पतिवार देर रात अचानक फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के घरों तक आग पहुंचने पर लोगों ने बाहर निकल कर जान बचाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। कई घंटे तक मशक्कत करते हुए आग बुझाते बुझाते हुए शाम हो गई। फैक्ट्री में खड़ी आई-10 कार, चार मशीन समेत सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। फैक्ट्री में आग लगने से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
 
विज्ञापन

वहीं विद्युत लाइन और आसपास के मकानों के केबल व मीटर पूरी तरह जल गए। इससे मोहल्ले की आपूर्ति बाधित हो गई। शुक्रवार को भी मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति नहीं हो सकी। फैक्ट्री की दोनों तरफ की गलियों में कई दर्जनों मकान बने हुए हैं। आग इतनी भीषण थी कि रानू के मकान की खिड़की, राजवीर के मकान का दरवाजा, विद्युत मीटर जल गया। मंजीत, इंद्रपाल आदि के मकान में भी काफी नुकसान हुआ। 
 

घटनास्थल पर पहुंचे वर्तमान और पूर्व विधायक
सरधना विधायक अतुल प्रधान शुक्रवार को मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पूर्व विधायक संगीत सोम ने भी आकर व्यापारियों से जानकारी लेते हुए हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed