{"_id":"0f401769daf0db43a48d32444eedb0d3","slug":"mayawati-only-stopped-bjp-in-the-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपा को मायावती ही रोक सकती हैं' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भाजपा को मायावती ही रोक सकती हैं'
ब्यूरो/अमर उजाला,सेंथल (बरेली)
Updated Sat, 29 Mar 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के जहर को मायावती ही रोक सकती हैं। वही ऐसी महिला हैं जिनकी हुकूमत में गुंडे-बदमाश या तो प्रदेश छोड़ गए या फिर सलाखों के पीछे पहुंचा दिए गए।
विज्ञापन
सुन्नी उलमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इंतेजार अहमद कादरी ने कहा है कि भाजपा के जहर को बसपा सुप्रीमो मायावती रोक सकती हैं। वही ऐसी मजबूत महिला हैं जिनकी हुकूमत में गुंडे-बदमाश या तो प्रदेश छोड़ गए या फिर सलाखों के पीछे पहुंचा दिए गए।
विज्ञापन
मौलाना कादरी यहां मुख्य मार्ग स्थित शबाब अली खां के प्रतिष्ठान पर अमर उजाला से वार्ता कर रहे थे। समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि उन पर ‘रोम जल रहा था और नीरो बंशी बजा रहा था’ वाली कहावत चरितार्थ होती है। बोले, मुजफ्फर नगर दंगे में इंसानियत का कत्ल हो रहा था और सपा के लोग विदेश यात्रा और सैफई महोत्सव में मस्त थे। असल में भाजपा और सपा में कोई फर्क नहीं है, यह एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन
मौलाना ने कहा कि बाबरी मस्जिद की शहादत के जिम्मेदार साक्षी महाराज को मुलायम सिंह यादव जेल भेजने की बात करते थे लेकिन उन्हीं साक्षी महाराज को मुलायम सिंह यादव ने राज्यसभा में भेज दिया। उन्होंने आजम खां पर भी जबरदस्त तंज कसते हुए कहा कि यह नेता मुस्लिमों का छुपा हुआ दुश्मन है।
उन्होंने बसपा प्रत्याशी उमेश गौतम को वोट दिए जाने की अपील के साथ प्रदेश के समस्त बसपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की मुस्लिमों से अपील की। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर उनका जोरदार इस्तकबाल किया गया। उन्होंने दो अप्रैल को नवाबगंज में होने वाले बसपा सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।