{"_id":"047779cd9200667f5cc3add913882c03","slug":"mayawati-is-not-daughter-of-poor-says-mulayam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती गरीब की बेटी नहीं: मुलायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती गरीब की बेटी नहीं: मुलायम
अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 22 Jan 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मायावती गरीब की बेटी नहीं वरना कन्नौज में तिर्वा का मेडिकल कालेज चार साल पहले शुरू हो गया होता। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि दो साल के भीतर बदायूं और जौनपुर में भी मेडिकल कालेज शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कन्नौज में अधिवक्ताओं के लिए चेंबर व पुस्तकालय, जिला मुख्यालय पर महिला चिकित्सालय के निर्माण की भी उन्होंने घोषणा की। एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में अनशन पर बैठे किसानों ने मुख्यमंत्री का काफिला न रुकने पर आक्रोश जताते हुए पुतला दहन किया।
विज्ञापन
मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचे सपा प्रमुख ने मेडिकल छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मायावती गरीब की बेटी नहीं हैं। वह गरीब की बेटी होतीं तो यह मेडिकल कालेज चार साल पहले ही शुरू हो गया होता। यह डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की याद में बनवाया गया है। लोहिया की मौत सही उपचार न होने के कारण हुई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूरे देश में मुसलमानों की हालत दलितों से ज्यादा खराब है। इसी से सपा के घोषणापत्र में अल्पसंख्यकों को प्रमुखता दी गई।
पढ़ें, कांग्रेस के 'दाग' धोएंगे बड़े मंत्री और नेता
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जल्द ही पूरे प्रदेश को दो हजार एंबुलेंस और उपलब्ध करा दी जाएंगी। दो साल के भीतर ही बदायूं और जौनपुर में भी मेडिकल कालेज शुरूकरा दिए जाएंगे। प्रदेश में पांच सौ एमबीबीएस सीटें बढ़ा दी गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं के लिए चेंबर व पुस्तकालय, जिला मुख्यालय पर महिला अस्पताल निर्माण की भी घोषणा की।
राजकीय मेडिकल कालेज कैंपस में बने अति आधुनिक अडीटोरियम में सांसद डिंपल यादव के साथ मुख्यमंत्री और सपा मुखिया कालेज के छात्रों और स्टाफ से मिले। पीएसएम महाविद्यालय में आयोजित छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री खराब मौसम की वजह से करीब चार घंटे देर से पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कालेज में बटन दबाकर विज्ञान फैकल्टी का उद्घाटन भी किया। सांसद डिंपल यादव ने गंगाजी मोड़ पर आपरेशन थियेटर का फीता काटकर उद्घाटन किया।
पढ़ें, अब नर्सों पर टिप्पणी कर घिरे कुमार विश्वास
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में फगुहा (नजरापुर) में अनशन पर बैठे किसान मुख्यमंत्री और सांसद का काफिला न रुकने पर आक्रोशित हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। मुख्यमंत्री के गुजरते समय वहां सड़क के दोनों तरफ नाकेबंदी कर फोर्स तैनात कर दी गई थी। किसान इसलिए भी आक्रोशित हो गए कि प्रशासन ने उन्हें मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दे रखा था।
सीएम की फ्लीट के आगे कूदा युवक
राजकीय मेडिकल कालेज कैंपस में बने हैलीपैड पर मीडिया से रूबरू होने के बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री का काफिला एक दर्जन गाड़ियों के साथ हैलीपैड से आडीटोरियम के लिए जब रवाना हुआ। तभी सड़क का डिवाइडर फांदकर नुनारी गांव का युवक सीएम की गाड़ी के आगे कूद पड़ा।
ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर दुर्घटना बचा ली। नौकरी मांगने के इरादे से उसने ये दुस्साहस किया। सुरक्षा कर्मियों ने उसको दबोच लिया। कुछ पल के लिए पूरी फ्लीट थम गई। सीएम खुद गाड़ी से नीचे उतरे। फिर काफिला रवाना हो गया।