{"_id":"c3e9bde56e5ae18cebafea267025669d","slug":"rahul-made-congress-media-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के 'दाग' धोएंगे बड़े मंत्री और नेता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेस के 'दाग' धोएंगे बड़े मंत्री और नेता
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 22 Jan 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को देखते हुए खुद पर लगे भ्रष्टाचार और महंगाई के दागों को धोने के लिए कांग्रेस ने कई दिग्गज मंत्रियों और नेताओं को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
पार्टी ने कई कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी महासचिवों को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की लंबी चौड़ी सूची में वरिष्ठ प्रवक्ता, प्रवक्ता, मीडिया पैनल और राज्यों के मुद्दों पर अलग राष्ट्रीय पैनल बनाया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ प्रवक्ताओं की सूची में आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, सलमान खुर्शीद, पी चिदंबरम और मुकुल वासनिक का नाम है।
जबकि पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के बाद विवादों में आए शशि थरूर और अभिषेक मनु सिंघवी के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, पी सी चाको, रणदीप सुरजेवाला, रीता बहुगुणा जोशी, संदीप दीक्षित, संजय झा, सत्यव्रत चतुर्वेदी, शकील अहमद, शक्ति सिंह गोहिल और शोभा ओझा को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
प्रवक्ताओं की सूची से मीम अफजल को हटाकर मीडिया पैनल में शामिल किया गया है। जबकि रेणुका चौधरी को पहले ही हटा दिया गया था।
मीडिया पैनल के सदस्य सिर्फ टीवी पर ही पार्टी की बात रख सकेंगे।
मीडिया पैनल की सूची में अखिलेश प्रताप सिंह, नदीम जावेद, अनंत गाडगिल, मनीष तिवारी, मीनाक्षी नटराजन, अशोक तंवर, पी एल पुनिया, राजीव शुक्ला, आरपीएन सिंह, सलमान सोज और संजय निरूपम शामिल हैं।
राज्यों के मुद्दे पर बनी मीडिया पैनल की सूची में अब्दुल रसूल खान, अमृता धवन, हिलाल अहमद, भावना झा, मनोष पांडेय, मोहम्मद अकबर, मोहित शर्मा और विवेक बंसल आदि शामिल हैं।